{"_id":"685db08cf13d8534450f1d93","slug":"first-they-cut-the-electric-wires-then-the-miscreants-came-to-break-the-statue-bareilly-news-c-4-bly1015-670313-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले बिजली के तार काटे, फिर प्रतिमा तोड़ने पहुंचे खुराफाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले बिजली के तार काटे, फिर प्रतिमा तोड़ने पहुंचे खुराफाती
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने के लिए खुराफाती योजना बनाकर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने पूरा प्रयास किया कि प्रतिमा को खंडित कर दें और खुद बच जाएं लेकिन वह फुटेज की वजह से फंस गए। अब इनमें से ज्यादातर गांव छोड़कर भाग गए हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया कि शरारती तत्वों को पता था कि प्रतिमा के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। यदि रोशनी रही तो उनकी पहचान हो सकती है। इसको लेकर खुराफातियों ने पहले ही प्राथमिक स्कूल के पास लगे मिनी ट्रांंसफार्मर से तार काट दिए।
इससे गांव में अंधेरा हो गया। फिर इन लोगों ने प्रतिमा के गले से फूलों की माला उतारी और उसको खंडित कर दिया। खुराफातियों को नहीं पता था कि सीसीटीवी कैमरे में लगी बैटरी से उसका कनेक्शन जुड़ा था, इससे घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। संवाद