फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First Khurram Gauntia Road closed, now Roadways Bus Adda Road from Bareilly College also closed

पहले खुर्रम गौंटिया रोड बंद किया, अब बरेली कॉलेज से रोडवेज बस अड्डा रोड भी बंद

Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
First Khurram Gauntia Road closed, now Roadways Bus Adda Road from Bareilly College also closed
सीवर की खोदाई के चलते बंद किया गया बरेली कॉलेज मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण के लिए शुरू हुई खोदाई, वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन

बसों का दूसरे रास्तों पर बढ़ा दबाव, नावल्टी, सिकलापुर, चौकी चौराहा पर लग रहा जाम

बरेली। जल निगम ने मंगलवार से बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया है। इससे रोडवेज बस अड्डे की तरफ जाने वाले रोड पर यातायात बंद कर दिया गया है। इधर, खुर्रम गाैंटिया रोड पहले से बंद है। इसका ट्रैफिक भी श्यामगंज होकर गुजर रहा है। अब बरेली कॉलेज से रोडवेज बस अड्डा मार्ग पर यातायात बंद हो जाने से मुसीबत और बढ़ गई है। बसों का दबाव दूसरे रास्तों पर बढ़ने से नावल्टी, सिकलापुर और चौकी चौराहा पर जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज गेट तक की सड़क इस बात का प्रमाण है कि जल निगम बगैर किसी योजना के मनमाने तरीके से काम कर रहा है। यही वजह है कि विकास की ओर बढ़ने की जद्दोजहद में पूरा शहर ही जाम हो गया है। करीब दो साल पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों पर खोदाई शुरू होने के बाद से जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य सड़कों का सबसे बुरा हाल है। इसका असर बाकी रास्तों पर भी पड़ रहा है। शहर में जल निगम और नगर निगम बिना प्लानिंग के काम कराने में जुटा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले जल निगम ने खोदाई के लिए ईसाइयों की पुलिया से बियाबानी कोठी की ओर जाने वाले रोड को बंद कर दिया। इससे श्यामगंज रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के बरेली कॉलेज से पुराने रोडवेज बस अड्डे की ओर जाने वाले रोड को भी बंद कर दिया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर जाने वाली बसें इसी रोड से होकर गुजरती हैं। बसों ने बस अड्डे जाने के लिए चौकी चौराहा से नावल्टी चौराहा और सिकलापुर चौराहा का रुख किया तो वहां जाम लगने लगा। मंगलवार को कालीबाड़ी और बरेली कॉलेज के सामने भीषण जाम रहा। नावल्टी और पटेल चौक पर भी इसका असर दिखाई दिया। बसें नावल्टी और पटेल चौक के रास्ते से भी निकली। सेटेलाइट से श्यामगंज भी लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी बाग पर भी लग रहा भीषण जाम

प्रभा टॉकीज रोड पर मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। हाल ही में यहां जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के लिए एक लेन में गहरी खोदाई की थी। अब सड़क को पाटकर ट्रैफि क के लिए खोलने का दावा तो कर दिया गया है लेकिन पिछले दिनों इस पर ट्रैफि क शुरू हुआ तो जगह-जगह मिट्टी बैठ जाने से गाड़ियां फं सने लगीं। अब लोग जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं, लिहाजा पूरा ट्रैफि क फि र एक ही लेन पर आ गया है। जल निगम ने दस दिन बाद भी यहां पत्थर डालने का काम शुरू नहीं किया है। यहां जाम लगने की वजह से विकास भवन रोड पर भी श्यामगंज तक ट्रैफिक फं स रहा है। यहां से सर्किट हाउस की ओर ट्रैफिक डायवर्ट होने से चौराहे पर ही दिनभर जाम रहता है।

ट्रैफिक आधे से भी कम फि र भी चौपुला से किला पुल तक भीषण जाम

पिछले एक सप्ताह से चौपुला से सिटी स्टेशन रोड और किला पुल तक रोज जाम लग रहा है, जबकि इस रोड पर चौपुला चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा होने की वजह से आधा भी ट्रैफिक नहीं है। वाहनों को मुख्य सड़क छोड़कर दूसरे रास्तों से गुजारा जा रहा है। सिटी स्टेशन के आगे सीवर लाइन के लिए खोदाई चल रही है। इसकी वजह से यहां भी एक ही लेन में वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे यहां रोज लंबा जाम लगता है। मंगलवार को भी यहां सुबह से ही जाम लग गया, इसमें किला पुल तक तमाम वाहन फं स गए। दोपहर में चौपुला से लेकर किला पुल तक करीब एक किलोमीटर तक जाम रहा। घंटों फं से रहने के बाद दोपहर बाद लोगों को जाम से कुछ राहत मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed