{"_id":"6462a2786fbf82547f035f68","slug":"first-injected-then-within-two-minutes-the-smugglers-took-two-animals-in-the-car-bareilly-news-c-4-1-bly1028-155895-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले इंजेक्शन लगाया फिर दो मिनट में \nही दो पशुओं को कार में ले गए तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले इंजेक्शन लगाया फिर दो मिनट में ही दो पशुओं को कार में ले गए तस्कर
Tue, 16 May 2023 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 May 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। शाही रोड पर रविवार रात एक धर्मकांटे के सामने से पशु तस्कर इंजेक्शन लगाकर गोवंशीय दो पशुओं को कार में डालकर ले गए। सूचना पर पुलिस ने तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं आए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
लोधीनगर चौराहे की ओर से आई सफेद रंग की कार उसके चालक ने पहले रोड से नीचे उतारी फिर पीछे करके वहां खड़े पशुओं के पास लगा ली। एक पशु तस्कर ने कार से उतरने के बाद दो पशुओं को इंजेक्शन लगाया। पिछला गेट खोलकर लगभग दो मिनट में तस्कर दोनों पशुओं को कार में भरकर ले गए। पूरी घटना पास में नवीन कुमार सिंह एडवोकेट घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नवीन कुमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन घटनास्थल पर नहीं आई। थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक पुलिस टीम ने लोधीनगर चौराहे से रामपुर की ओर गई कार का पीछा किया। लेकिन तस्कर हत्थे नहीं चढ़े। छह माह पहले भी इसी रोड पर एक शोरूम के सामने से पशु तस्कर गोवंशीय पशु को कार में ले गए थे। संवाद