{"_id":"62266eb0b7d6240a8777441d","slug":"first-gooseberry-finally-the-result-of-bithri-chainpur-will-be-declared-bareilly-news-bly4775089139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले आंवला, आखिर में घोषित होगा बिथरी चैनपुर का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले आंवला, आखिर में घोषित होगा बिथरी चैनपुर का परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्येक विधानसभा की बूथवार मतगणना के लिए लगाई गई हैं 14 टेबल
27 राउंड में आंवला और 33 राउंड में पूरी होगी बिथरी चैनपुर की मतगणना
बरेली। मतदान का सात मार्च को सातवां और आखिरी चरण पूरा होने के बाद अब 10 मार्च को होने वाले मतगणना पर सभी की निगाहें टिकीं हैं। महज दो दिन बाकी होने से प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ गई है। इधर, प्रशासन भी मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों में जुट गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। आंवला का सबसे पहले और सबसे आखिर में बिथरी चैनपुर का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
आंवला विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या बाकी विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले सबसे कम है। आंवला के 379 बूथों की मतगणना 27 राउंड में पूरी होने की उम्मीद है। बरेली कैंट के बूथों की संख्या आंवला से सिर्फ चार अधिक यानी 383 है। लिहाजा, आंवला का परिणाम आने के कुछ देर बाद ही कैंट सीट का परिणाम घोषित होने के आसार हैं। यहां भी 27 राउंड ही होंगे। इसके बाद 390 बूथों वाली फरीदपुर सीट का परिणाम आएगा। यहां भी 27 राउंड ही होंगे पर बूथ अधिक होने से मतगणना में आंवला और कैंट की अपेक्षा समय अधिक लग सकता है।
नवाबगंज में 409 बूथों पर मतदान होने से यहां मतगणना 29 राउंड में पूरी होगी। मीरगंज के 431 बूथों की मतगणना 30 राउंड, बहेड़ी के 442 बूथों की मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी। बरेली शहर के 449 और भोजीपुरा के 454 बूथों की मतगणना 32 राउंड में पूरी होगी। आखिर में बिथरी चैनपुर के 467 बूथ पर गणना 33 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
शाम चार बजे तक घोषित हो जाएंगे सभी परिणाम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सूचना भेज दी गई है। दोपहर एक या दो बजे तक आंवला विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सबसे पहले घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले दो से तीन घंटे के भीतर ही एक-एक कर अन्य सभी आठ सीटों पर भी जीत/हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। अधिकतम शाम चार बजे तक सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। इसके बाद चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशो के अनुसार आगे की गतिविधियां की जाएंगी।
बूथवार मतदान की रिपोर्ट नहीं हुई सार्वजनिक
बरेली की सभी नौ विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के बाद बूथवार पड़े मतों पर प्रत्याशियों ने मंथन किया। हालांकि, बूथवार पड़े मतों की रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह के मुताबिक बूथों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों और प्रत्याशियों के एजेंटों के बूथवार मतों के आंकड़ों में मानवीय चूक के चलते अंतर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मतदान के बाद ईवीएम कड़ी निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। मतगणना के दिन बूथवार मतदान की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी।
वेयर हाउस में चल रही हैं मतगणना की तैयारियां
परसाखेड़ा के वेयर हाउस में मतगणना की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। चुनाव आयोग ने कोविड की आशंका के चलते एक विधानसभा सीट की गणना सात/सात टेबल के दो ब्लॉक में कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि मतगणना कार्मिक सोशल डिस्टेसिंग के साथ मतगणना करें। इस तरह से एक विधानसभा की गणना 14 टेबल पर होगी। आरओ की टेबल अलग रहेगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट/सर्विस वोट और बुजुर्ग/दिव्यांगों के घरों पर बैलट से डलवाए गए वोटों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के मत गिने जाएंगे।