फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First flight .. six hours journey in just 38 minutes

पहली उड़ान.. छह घंटे का सफर सिर्फ 38 मिनट में

Tue, 09 Mar 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
First flight .. six hours journey in just 38 minutes
हवाई अड्डे पर जब विमान पहुंचा तो पानी की बौछारों के साथ कुछ इस तरह किया गया उसका स्वागत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुबह 9.52 बजे दिल्ली से उड़ा विमान 10.30 बजे उतरा बरेली

विज्ञापन
बरेली। ट्रेन या बस से दिल्ली का सफर कम से कम छह घंटे का तो होता ही है लेकिन हवाई सफर में यात्री सिर्फ 38 मिनट में ही दिल्ली से बरेली पहुंच गए। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सोमवार की सुबह 9.52 बजे उड़ा एलाइंस एयरलाइंस की फ्लाइट एआई 9701 सुबह 10.30 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। इस यादगार सफर के गवाह बनने के बाद खुशी से चमकते चेहरे लेकर यात्री बाहर निकले।
दिल्ली से बरेली के लिए पहली उड़ान का समय वैसे तो सुबह नौ बजे घोषित किया गया था और इससे आधा घंटा पहले बोर्डिंग गेट बंद करने के निर्देश दिए गए थे लिहाजा बरेली आने वाले सभी यात्री सुबह साढ़े सात बजे ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन पर पहुंच गए थे। गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान सभी लोगों का सामान जमा करा लिया गया। मोबाइल फोन, पर्स आदि जैसे सामान भी लगेज स्केनर से जांच के बाद ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई। हवाईअड्डे पर एयरलाइंस की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संक्षिप्त कार्यक्रम के आयोजन के बाद सुबह सवा नौ बजे यात्रियों कोे हवाईपट्टी की ओर ले जाया गया। टिकट की जांच के साथ उन्हें फेस शील्ड, सैनिटाइजर और मास्क भी दिए गए।
विज्ञापन

रन वे तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बस से करीब दस मिनट का सफर करना पड़ा। फ्लाइट स्टाफ ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें मास्क लगाने की हिदायत दी और विमान में प्रवेश कराया गया। सुबह 9.45 बजे विमान ने रन वे पर रेंगना शुरू किया और दो मिनट बाद ही रुक गया। इस बीच यात्रियों को सीट बेल्ट बांधने की हिदायत दी गई। इसके बाद विमान ने रन वे पर रफ्तार पकड़ने के साथ 9.52 बजे टेक ऑफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट में मिला पानी और नाश्ता

टेक ऑफ के बाद आसमान की ओर उठते विमान में दो मिनट लोगों को लिफ्ट में नीचे आने जैसा एहसास हुआ और फिर निर्धारित ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान आसमान में सीधा हो गया। विमान की खिड़कियों से नीचे जमीन पर इमारतें बहुत छोटी नजर आने लगीं। किसी समतल सतह पर धीरे-धीरे रेंगने के एहसास के साथ कुछ ही देर में विमान बादलों में खो गया। करीब दस मिनट बाद एयर होस्टेस ने सभी यात्रियों को पानी दिया फिर दस मिनट बाद नाश्ता उपलब्ध कराया जिसमें नमकीन मिठाई के साथ शीतल पेय था। करीब 25 मिनट बाद एयर होस्टेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एयरलाइंस की ओर से सभी को चॉकलेट दी। इसके बाद उद्घोषणा हुई कि विमान बरेली पहुंचने वाला है, सभी यात्री सीट बेल्ट बांध लें। सुबह 10.30 बजे विमान बरेली एयरपोर्ट पर लैंड हो गया।

जरूर पढ़ें सुरक्षा निर्देश

हर सीट के पीछे यात्री के लिए दिशानिर्देश संबंधी पैंफलेट रखे गए थे। उद्घोषणा कर यात्रियों को इन दिशानिर्देशों को गंभीरता से पढ़ने की सूचना प्रसारित की गई। इसमें आपातकालीन समय में निकास, लाइफ जैकेट का इस्तेमाल, ऑक्सीजन प्रणाली, सीट बेल्ट और फ्लाइट में धुआं भरने के दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई थी।

सेल्फी में कैद किया यादगार लम्हा

दिल्ली-बरेली की पहली उड़ान में शामिल हर व्यक्ति इस हवाई यात्रा को यादगार बनाना चाहता था। कोई रन वे पर सेल्फी ले रहा था तो कोई फ्लाइट में। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों में फोटो खिंचवाने की होड़ दिखी।

नारी सशक्तीकरण का दिखाया स्वरूप

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की ओर से नारी सशक्तीकरण को लेकर एलाइंस के क्रू स्टाफ ने महिला पायलट, अधिवक्ता, नेवी अफसर, सैन्य अफसर की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। इस दौरान यह बताने का प्रयास किया गया कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

अधिकारियों ने किया स्वागत

बरेली एयरपोर्ट पर जब विमान उतरने के बाद आईजी राजेश पांडेय, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को बुके देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिठाई, स्मृति चिह्न और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed