फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing was done in Bankhana with firearms bought from Shahdana

शाहदाना से खरीदे तमंचों से बानखाना में की थी फायरिंग

Sat, 31 Jul 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Firing was done in Bankhana with firearms bought from Shahdana
फायरिंग का आरोपी आशीष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गिरफ्तार दो आरोपियों में एक बदमाश लूट और हत्या का है आरोपी

विज्ञापन
बरेली। बानखाना में चलती कार से अंधाधुंध फायरिंग के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने शुक्रवार को चौधरी तालाब के मो. हुसैन उर्फ भोला और चाहबाई के आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने शाहदाना के लल्ला से तमंचा और कारतूस बरामद किए थे। अब पुलिस उनके तीसरे साथी को तलाश रही है।

मंगलवार को मो. हुसैन उर्फ भोला घोसी, आशीष शर्मा और बानखाना निवासी बिलाल चूका बीच घूमने गए थे। वहां से लौटने के दौरान इन बदमाशों ने बानखाना के पास चलती कार से तमंचे बाहर निकालकर चार-पांच राउंड फायरिंग की थी। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने भोला घोषी और आशीष को पकड़ लिया था। उनके कब्जे से दो तमंचे भी बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये तमंचे और कारतूस शाहदाना के लल्ला से खरीदे थे। अब पुलिस लल्ला और उनके साथी बिलाल को तलाश रही है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि आशीष शर्मा पूर्व में एक व्यापारी से लूट और किला में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed