{"_id":"60e3536b8ebc3ec2541249c5","slug":"firing-on-nainital-road-bareilly-news-bly452131869","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रोड पर फायरिंग, राहगीरों समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल रोड पर फायरिंग, राहगीरों समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नैनीताल रोड पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, पांच घायल
बाइक टकराने पर हुए विवाद के बाद तमंचे से चलाई गोलियां, दो गिरफ्तार
फायरिंग से नैनीताल रोड पर मची भगदड़, व्यापारियों ने बंद की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पुरानी रंजिश को लेकर शाहबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर लक्की शाह बॉक्सर ने नैनीताल रोड पर फायरिंग कर दी। इसमें बानखाना निवासी फुरकान उर्फ माेंटू और वहां से गुजर रहे डेलापीर के अजहर, बानखाना बगिया के शाहिद, सूफियान और जखीरा किला निवासी अनम घायल हो गए। पुलिस ने लक्की शाह समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिस्ट्रीशीटर लक्की और माेंटू के बीच पुरानी रंजिश चल रही है लेकिन पिछले कुछ दिनों से बातचीत होने लगी थी। सोमवार रात करीब नौ बजे माेंटू नैनीताल रोड पर केडीईएम इंटर कॉलेज के पास नासिर की दुकान पर अपनी बाइक ठीक कराने पहुंचा था। माेंटू ने बताया कि इसी दौरान लक्की शाह अपनी बुलेट से वहां पहुंचा और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे लक्की की बाइक में खरोंच आ गई तो उसने माेंटू से उसे सही कराने को कहा। इसके बाद लक्की वहां से चला गया और कुछ देर बाद पांच अन्य व्यक्तियों के साथ पहुंचा। फिर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। हंगामा होते देख वहां भीड़ जुट गई। माेंटू का आरोप है कि इसी दौरान लक्की और उसके साथियों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। छर्रे लगने से मोंटू और वहां से गुजर रहे पांच लोग घायल हो गए। इनमें से किला निवासी अनम को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामा और फायरिंग की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने लक्की शाह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डर के चलते व्यापारियों ने फौरन ही दुकानें भी बंद कर दीं।
लक्की पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मोंटू पुलिस का मुखबिर है और लक्की शाह दबंग है। जिस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के बीच एक कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद बताया जा रहा है।