फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   firecrackers market will be set up in the bareilly city on Diwali

Bareilly News: दिवाली पर शहर में जगह लगेगा पटाखा बाजार, जिले में 400 से ज्यादा लगेंगी दुकानें

Fri, 17 Oct 2025 08:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 08:09 AM IST
सार

दिवाली पर बरेली शहर में सात जगहों पर तीन दिन तक पटाखा बाजार लगेगा। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने एनओसी दी है। जिले में करीब 400 दुकानें लगाई जानी हैं। वहीं त्योहार पर सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग भी तैयारियां में जुटा है। 

विज्ञापन
firecrackers market will be set up in the bareilly city on Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली का त्योहार करीब है। इसे लेकर जहां बाजारों में रौनक है, वहीं आतिशबाजी को लेकर बच्चों व युवाओं में उत्साह है। बरेली में सात जगह समेत कस्बों में अस्थायी पटाखा बाजारों को अग्निशमन विभाग ने एनओसी दी है। जिले में करीब 400 दुकानें लगाई जानी हैं। कर्मियों की छुट्टी रद्द कर अधिकारी इंतजाम दुरुस्त करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु शर्मा ने बताया कि शहर में सात स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की तैयारी है। जिले में करीब साठ स्थानों पर आतिशबाजी के लिए प्रशासनिक स्तर से अस्थाई लाइसेंस दिए जा रहे हैं। लगभग 400 दुकानें जिले में लगाई जा सकती हैं। लगभग 60 अस्थाई पटाखा बाजारों में दमकल खड़ी नहीं की जा सकतीं। फायरब्रिगेड के पास 11 बड़ी गाड़ियां और सात छोटी गाड़ियां हैं। ऐसे में अधिकतम 18 स्थानों पर ही गाड़ी खड़ी की जा सकती है।
विज्ञापन


सीएफओ ने बताया कि दुकानदारों को ही बालू भरी बाल्टी, अग्निशमन उपकरण व अन्य संसाधन पूरे रखने के लिए कहा गया है। सीएफओ ने बताया कि अस्थाई बाजार 19 से 21 अक्तूबर तक संचालित रहेंगे। स्टाफ की छुट्टी 28 अक्तूबर तक निरस्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 19 से 21 तक यहां लगेंगे पटाखा बाजार
- कैंट सदर बाजार में चर्च के पास मैदान में (अधिकतम 5 दुकानों की अनुमति)
- कैंट में ही मेथोडिस्ट चर्च के पास मैदान में (अधिकतम 11 दुकानों की अनुमति)
- एमबी इंटर कॉलेज मैदान में (अधिकतम 30 दुकानों की अनुमति)
- हार्टमैन रामलीला मैदान में (अधिकतम 80 दुकानों की अनुमति)
- सुभाष नगर रामलीला मैदान में (अधिकतम 15 दुकानों की अनुमति)
- तिलक इंटर कॉलेज के पास (अधिकतम 5 दुकानों की अनुमति)
- राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में (अधिकतम 40 दुकानों की अनुमति)
- इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान (कोई आवेदन नहीं आने से जीआईसी में शिफ्ट)

जिले में एफएसओ के छह पद खाली
जिले में एफएसओ के सात पद सृजित हैं जिनमें से केवल मुख्यालय पर ही संजीव कुमार की तैनाती है, बाकी छह पद रिक्त हैं। टू स्टाफ यानि एफएसएसओ के कुल आठ पदों के सापेक्ष चार पद खाली हैं। लीडिंग फायरमैन के 21 में से 15 पद खाली हैं। चालकों के 24 में से सात पद खाली हैं। फायरमैन के 156 में से 58 पद खाली हैं।

सीएफओ ने कहा- लापरवाही या मनमानी पर रद्द होगा लाइसेंस
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने दिवाली के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली हैं। आतिशबाजी बाजारों में संसाधन व मानक पूरे रखने पर जोर है। पूरा प्रयास रहेगा कि कोई बड़ा हादसा न हो, सभी गाड़ियां पानी भरकर तैयार कर ली गई हैं, संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए फायर टेंडर बाइक उपलब्ध हैं। तेल या केमिकल जनित आग पर काबू के लिए फोम टेंडर की विशेष गाड़ी भी मौजूद है।

सीएफओ ने ये दी सलाह
- बच्चों को अकेले पटाखे न छुड़ाने दें।
- बच्चों को बड़े पटाखे न दें, आतिशबाजी छोड़ते वक्त पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
- खुले दीपक ऐसी जगह न रखें जहां लकड़ी या अन्य ज्वलनशील सामान रखा हो।
- खुले पर्दे व अन्य सामान भी बाहरी हिस्से में न रखें।
- आतिशबाजी करने वाले स्थान पर निकास खुला रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed