{"_id":"602ab23d8ebc3ee9137958ce","slug":"fire-in-nic-building-due-to-short-circuit-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में शॉर्ट सर्किट से एनआईसी भवन में लगी आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में शॉर्ट सर्किट से एनआईसी भवन में लगी आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान
Mon, 15 Feb 2021 11:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना सेंटर (एनआईसी) में सोमवार की दोपहर दो बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान एसडीएम सदर समेत आसपास के कई दफ्तर खाली करा लिए गए।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। सोमवार की सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग थीं। डीएम समेत कई अधिकारी राष्ट्रीय सूचना सेंटर (एनआईसी) में कार्यक्रम के बाद 11 बजे लौट आए।
एनआईसी के एडीआईओ महेंद्र कुमार ने बताया कि आग दोपहर करीब दो बजे लगी। वे अपने कक्ष में अन्य कर्मचारियों के साथ बैठे हुए थे। अचानक वीसी रूम के बगल में स्थित सर्वर रूम से धुआं निकलता देखा। जब तक वे कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचते, तब तक आग ज्यादा फैल गई और धुआं भर गया।
विज्ञापन
आग वीसी रूम होते हुए पूरे भवन में आग फैल गई। वीसी रूम में लकड़ी का फर्नीचर रखा होने से आग और तेज हो गई। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय में लगे दो अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन धुआं और लपटों के आगे वह बेबस दिखे। इससे कलक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई।

पास में स्थित एसडीएम सदर सहित अन्य दफ्तर भी खाली करा लिए गए। एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
आग में कुछ स्टेशनरी जली, अहम दस्तावेज सुरक्षित
एडीआईओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग से सर्वर रूम जलकर राख हो गया, जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में रखा सारा फर्नीचर जल गया। एडीआईओ के मुताबिक आग में कुछ स्टेशनरी और आठ कंप्यूटर जल गए हैं। उनकी हार्ड डिस्क में मौजूद अहम डेटा के नुकसान होने की आशंका है।