फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire in a goods train wagon, brought under control in 50 minutes

Bareilly News: मालगाड़ी के वैगन में आग, 50 मिनट में पाया काबू

Sun, 16 Nov 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Fire in a goods train wagon, brought under control in 50 minutes
बरेली। पश्चिम बंगाल जा रही मालगाड़ी के वैगन में शनिवार सुबह आग लग गई। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो के बीच रन थ्रू लाइन पर मालगाड़ी को रोककर वैगन अलग किया गया। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से अग्निशमन विभाग की टीम ने 50 मिनट में आग पर काबू पाया। इस दौरान जंक्शन पर अफरा-तफरी मची रही। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के जरिये शनिवार सुबह आठ बजे बरेली जंक्शन को सूचना दी गई कि 32 वैगन की मालगाड़ी के एक डिब्बे से परसाखेड़ा के पास धुआं उठते हुए देखा गया है। इसके बाद जंक्शन पर अलर्ट कर दिया गया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। सुबह 8:20 बजे मालगाड़ी आउटर से जंक्शन यार्ड में दाखिल हुई। उसे प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच रन थ्रू लाइन पर लिया गया। तब तक वैगन से लपटें उठने लगी थीं।
विज्ञापन

आग प्रचंड होने के कारण कैरिज एंड वैगन विभाग और शंटिंग स्टाफ ने प्रभावित वैगन को अलग कर अन्य वैगन को प्लेटफाॅर्म से हटा दिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में 50 मिनट लगे। डीआरएम संग्रह मौर्य और सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने स्थानीय अधिकारियों से प्रारंभिक रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, वैगन में रखे सामान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरेट-बीड़ी से हादसे की आशंका
मालगाड़ी के जिस वैगन में आग लगी, उसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ अन्य सामान भरा था। मालगाड़ी के इंजन और गार्ड केबिन के अलावा अन्य किसी वैगन में इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग भी नहीं थी। इसके बावजूद आग भड़क उठी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि कोच में सिगरेट या बीड़ी के कारण आग भड़की होगी। बरेली से पहले मालगाड़ी को मुरादाबाद और रामपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया था। इस दौरान सभी वैगन सील बंद थे। ऐसे में सिगरेट और बीड़ी को लेकर भी संदेह है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता का कहना है कि जांच की जा रही है।
सील से छेड़छाड़ की आशंका
सील वैगन में आग भड़कने को लेकर अधिकारी भी पसोपेश में हैं। उन्होंने सील के साथ छेड़छाड़ और हॉट एक्सल होने के कारण आग भड़कने की आशंका जताई है। कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। संवाद

--
रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से मालगाड़ी के वैगन में लगी आग पर काबू पाया। इस कारण अप या डाउन लाइन की कोई गाड़ी प्रभावित नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। - भानु प्रताप सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed