फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in cold store closed for 20 years in Naktiya

Bareilly News: नकटिया में 20 साल से बंद कोल्ड स्टोर में लगी आग

Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in cold store closed for 20 years in Naktiya
नरकटिया पुलिस चौकी के पास कोल्ड स्टोर में लगी आग को भुझाती फाइर ब्रिगेड की टीम । संवाद
बरेली। नकटिया पुलिस चौकी के पास स्थित हिम्मत सिंह कोल्ड स्टोर में से मंगलवार सुबह अचानक लपटें उठने लगीं। इसके चलते 20 साल से बंद पड़े कोल्ड स्टोर में रखा फर्नीचर आदि सामान राख हो गया। छह अग्निशमन वाहनों ने शाम तक कई फेरे लगाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कानूनी विवाद के चलते यह कोल्ड स्टोर दो दशक से बंद पड़ा है। यहां बाहरी हिस्से में चौकीदार ओमप्रकाश रहते हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे कोल्ड स्टोर की दीवार चटकने की आवाज हुई। उन्होंने देखा तो कोल्ड स्टोर से लपटें निकल रही थीं। पड़ोस में स्थित ढाबे वाले ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। आधे घंटे बाद फायर टीम मौके पर पहुंच गई। सिटी केंद्र के अलावा परसाखेड़ा फायर स्टेशन की गाड़ियां भी बुलाई गईं। दोपहर 12 बजे तक बाहरी हिस्सों की आग बुझाई जा सकी। एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोर के चार में से तीन चैंबरों में आग लगी हुई थी। अंदरूनी हिस्सों से शाम तक लपटें उठती रहीं। फायरमैन दौड़-दौड़कर आग बुझाते रहे। इस दौरान फायर टेंडरों में कई बार पानी खत्म हुआ। वे दोबारा पानी भरकर लाते रहे। बाद में कोल्ड स्टोर के मालिक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अलाव से आग लगने की आशंका
एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोर काफी समय से बंद है। वहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। वहां फर्नीचर और स्क्रैप रखा था। हमारी प्राथमिकता आग बुझाना रही, बुधवार को कारणों की जांच करेंगे। कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह भी टीम के साथ डटे रहे और भीड़ को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले कोल्ड स्टोर की साफ-सफाई कर गेट लगाया गया था। तब मजदूर अंदर गए थे। संभव है कि उन्होंने अलाव जलाया हो और लौटते वक्त आग पूरी तरह न बुझ सकी हो। आग काफी समय से अंदर सुलग रही थी। दीवार चटकने पर ही चौकीदार का ध्यान उधर गया। अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed