फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out in Delapir Mandi, 28 shops reduced to ashes

Bareilly News: डेलापीर मंडी में लगी आग, 28 दुकानें राख

Fri, 06 Sep 2024 07:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Delapir Mandi, 28 shops reduced to ashes
बरेली। डेलापीर फल मंडी में बृहस्पतिवार रात भीषण आग लगने से 28 दुकानें राख हो गई। इनमें रखे पांच करोड़ के फल भी जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने की वजह से आग फैलती चली गई। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रात 11 बजे फल मंडी के ज्यादातर कारोबारी अपनी दुकानें बंद करके घर जा चुके थे। फल मंडी के शेड में आठ नंबर दुकान के पास से अचानक लपटें उठने लगीं। दूसरी आढ़त पर मौजूद फल कारोबारी बबलू ने यह देखकर शोर मचाया तो कुछ व्यापारी व उनके कर्मचारी आ गए। इन लोगों ने केन में भरे पानी से आग बुझाने की कोशिश की। आग नहीं बुझी तो उन्होंने गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। उसी वक्त अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, पर टीम 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। पांच फायरब्रिगेड आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी रात दो बजे तक वे लपटों पर काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन

दुकानों में रखे मजदूरों के छोटे-छोटे एलपीजी सिलिंडर भी बीच-बीच में फटते रहे। इससे आग भड़कती चली गई। मौके पर इंस्पेक्टर इज्जतनगर धनंजय पांडेय समेत आसपास के थानों की पुलिस टीम भी पहुंच गई। व्यापारियों ने अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed