{"_id":"6a13541c1a369145c00e2dfa","slug":"fire-breaks-out-in-a-shoe-shop-on-nainital-road-bareilly-news-c-4-bly1053-891408-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नैनीताल रोड पर जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नैनीताल रोड पर जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे किनारे जूते-चप्पल की दुकान में रविवार को आग लग गई। सिविल लाइंस स्थित फायर स्टेशन से दो दमकल यूनिटों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अग्निशमन केंद्र को रविवार दोपहर सवा बारह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मी साढ़े बारह बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। बैरियर नंबर एक चौकी से करीब 200 मीटर आगे टिनशेड डालकर जूते-चप्पलों की दुकान संचालित की जा रही थी।
लीडिंग फायरमैन राजवीर सिंह ने मौके पर अभियान का नेतृत्व किया। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से एक हौज पाइप लाइन बिछाया। उन्होंने हाई प्रेशर वाटर मिस्ट का भी उपयोग कर आग बुझा ली। दो गाड़ियों ने करीब आधा घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।