{"_id":"6020403e8ebc3ed64b0dda05","slug":"fir-on-culprit-bareilly-news-bly436375251","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी के घर तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी के घर तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को लिया कब्जे में
Mon, 08 Feb 2021 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर के लेनदेन के पुराने विवाद में रेजीडेंसी गार्डन में सराफ के घर में तोड़फोड़ के मामले में बारादरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साक्ष्य के लिए पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
घटना की रिपोर्ट राहुल रस्तोगी की पत्नी अनिका रस्तोगी ने लिखाई है। अनिका का आरोप है कि शनिवार को एसबीआई कॉलोनी के अमित आनंद समेत दो लोग उनके घर में घुस आए। पति के बारे में पूछताछ करते हुए आरोपियों ने उनकी सास और बच्चों से गालीगलौज की। विरोध करने पर रॉड से खिड़कियों और दरवाजों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
रविवार को यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पिछले दिनों थाना प्रेमनगर में अमित आनंद ने राहुल रस्तोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि राहुल रस्तोगी ने उनकी कई किलो चांदी हड़प ली है और उन्हें फंसाने के लिए खुदकुशी की धमकी दे रहे हैं। बताया जाता है कि इसी विवाद के चलते शनिवार को राहुल के घर में तोड़फोड़ की गई।