फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir on cow death

के बाद एक गौवंशीय पशुओं की मौत का मामला आया था सामने

Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
fir on cow death
बरेली। बरेली सिटी गोशाला में 35 से ज्यादा गायों की भूख-प्यास और बीमारी से मौत के मामले में पुलिस ने चार पदाधिकारियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। गोशाला का प्रबंधन संभालने वालों में कई भाजपा के नेता हैं।
विज्ञापन

बरेली सिटी गोशाला में पिछले साल अक्तूबर और नवंबर में 35 गायों की बीमारी और भूख-प्यास से मौत हो गई थी। सिटी शमशान भूमि से लगभग दो सौ मीटर आगे स्थित 108 साल पुरानी इस गोशाला को बरेली गोशाला सोसायटी चलाती है जिसके कई पदाधिकारी भाजपा से जुड़े हैं। अक्टूबर से ही इस गोशाला में एक-एक कर गायों की मौत होनी शुरू हुई। नवंबर 2021 में एक ही दिन में छह गायों की मौत की खबर आम होने के बाद यह मामला अखबारों की सुर्खियां बना।
विज्ञापन

कई समाजसेवी और गो सेवकों ने गोशाला पहुंचकर गोवंशीय पशुओं की दुर्दशा का मुद्दा उठाया तो जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। तत्कालीन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जांच की और इसके बाद गायों की मौत के लिए उसके कई पदाधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुभाषनगर पुलिस ने अपनी जांच में आरोपियों को गायों की मौत का जिम्मेदार मानते हुए गोशाला कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार, मंत्री विजय कृष्ण, कोषाध्यक्ष व प्रबंधक नरेश कुमार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed