फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against Samajwadi Party star campaigner ataur rahman in Bareilly

UP: भाजपा प्रत्याशी को लुटेरा बताने वाले सपा के स्टार प्रचारक अताउर्रहमान पर रिपोर्ट, बहेड़ी से हैं विधायक

Sat, 20 Apr 2024 08:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 08:09 PM IST
सार

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार और उनके भतीजे को लुटेरा बताने वाले बहेड़ी के सपा विधायक अताउर्रहमान फंस गए हैं। बरेली कोतवाली में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
FIR lodged against Samajwadi Party star campaigner ataur rahman in Bareilly
सपा के स्टार प्रचारक अताउर्रहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और उनके भतीजे को लुटेरा बताने का उत्तेजक भाषण देकर बहेड़ी के सपा के स्टार प्रचार एवं बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान फंस गए हैं। सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन की नामांकन सभा में दिए भाषण के वीडियो को आधार बनाकर भाजपा के कार्यकर्ता ने कोतवाली में अताउर्रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


देवरनियां के गांव रहपुरा गनीमत निवासी जितेंद्र कुमार भाजपा कार्यकर्ता हैं। जितेंद्र के मुताबिक 16 अप्रैल को सपा के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन का नामांकन था। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र पर हुई सभा में अताउर्रहमान ने सार्वजनिक रूप से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और उनके भतीजे को लुटेरा बताया था। 
विज्ञापन


सपा विधायक ने दिया था ये बयान 
अताउर्रहमान ने कहा था कि भाजपा नेताओं की अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं जो लुटेरों को टिकट दे दिया है। ये जमीनों पर कब्जा करते हैं। भाषण में हिंदू मुस्लिम सभी वर्गों का इनसे परेशान होने का जिक्र कर कहा कि यह लोग व्यापारियों से फोन पर रुपये मांगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अताउर्रहमान ने कहा था कि मैंने इन्हें बहेड़ी से हराकर भगा दिया है, उम्मीद जताई कि आप लोग भी ऐसा ही करेंगे। आरोप है कि अताउर्रहमान ने वैमनस्यता बढ़ाने और तनाव फैलाने वाली बातें कही हैं। भाजपा प्रत्याशी और उनके भतीजे पर श्मशान और कब्रिस्तान पर कब्जे जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

माहौल बिगाड़ने का आरोप 
जितेंद्र ने अताउर्रहमान पर माहौल खराब करने और राष्ट्रीय अखंडता को बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा है कि अताउर्रहमान ने बलवा कराने वाला बयान दिया और प्रत्याशी व उनके भतीजे की मानहानि की है। इससे संबंधित वीडियो वायरल हुआ है। 

वीडियो में अताउर्रहमान के बयान पर सपा कार्यकर्ता तालियां बजा रहे हैं। जितेंद्र की तहरीर पर सपा विधायक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी सुशील घुले ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है, विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed