फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR filed against inspector and constable on misdeeds charges in Bareilly

Bareilly News: शादी का झांसा देकर इंस्पेक्टर और सिपाही ने किया दुष्कर्म, दो युवतियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 15 Mar 2024 12:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

बरेली कोतवाली में दो युवतियों ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक युवती ने इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया है, दूसरी ने सिपाही पर। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
FIR filed against inspector and constable on misdeeds charges in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में तैनात इंस्पेक्टर और बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दुष्कर्म के मामले में फंस गए हैं। एडीजी के आदेश पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बरेली की युवती ने एडीजी को दी शिकायत में बताया कि उनकी जान पहचान दरोगा सिद्धांत शर्मा से थी, जो कुछ साल पहले स्टेशन चौकी के इंचार्ज थे। सिद्धांत की वर्तमान तैनाती थाना बरखेड़ा पीलीभीत में इंस्पेक्टर क्राइम के रूप में है। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि परिचित सहायक अध्यापिका ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके सिलसिले में 2017 में सिद्धांत शर्मा से जान पहचान हुई थी। आरोप है कि सिद्धांत शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और चैटिंग बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में बुलाकर किया दुष्कर्म 
उसके बाद से लगातार यौन शोषण करने लगा। 26 जून 2023 को दरोगा ने अपने फ्लैट ग्रीनपार्क में बुलाकर दुष्कर्म किया। 10 जुलाई को दरोगा ने अपने जन्मदिन पर बुलाकर एक लाख रुपये के सामान भी हड़प लिया। चार अक्तूबर 2023 को एक युवती का फोन और मेल आया। 

उसने बताया कि वह 10 वर्षों से दरोगा के संबंध में है। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस पर दरोगा से बात करने की कोशिश की गई तो दरोगा ने फोन नहीं उठाया। शिकायत करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि दरोगा से पीड़िता व उसके परिवार के लोगों को जान का खतरा है। एडीजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ली है।

दूसरे मामले में सीतापुर की युवती ने कराई रिपोर्ट 
दूसरी रिपोर्ट सीतापुर निवासी युवती ने शाहजहांपुर निवासी नितिन पर कराई है। सिपाही नितिन बरेली पुलिस लाइन में तैनात है। नितिन पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती को बरेली और अन्य स्थानों पर होटल में रखकर दुष्कर्म किया। उसके करीब एक लाख रूपये भी हड़प लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed