फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR filed against five including groom for playing DJ in loud voice in Budaun

Budaun News: शादी में DJ की तेज आवाज दूल्हे को पड़ गई भारी, फेरों से पहले पहुंच गई पुलिस

Fri, 17 Feb 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज कस्बा के एक मैरिज लॉन में शादी समारोह के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना दूल्हा को भारी पड़ गया। पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और ध्वनि प्रदूषण के तहत दूल्हा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
FIR filed against five including groom for playing DJ in loud voice in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज कस्बा के शेरा मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार की रात तेज आवाज में बजता डीजे पकड़ा गया। पुलिस ने डीजे और एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दूल्हा, डीजे मालिक और मैरिज लॉन मालिक समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक जिले में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके तहत तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं है। इससे इलाके के मैरिज लॉन में रोजाना चेकिंग की जा रही है। उनके मालिकों को बताया जा रहा है कि वह तेज आवाज में डीजे न बजने दें। 

विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में बज रहा था डीजे 

इसके बावजूद बृहस्पतिवार रात शेरा मैरिज लॉन में एक शादी के दौरान डीजे तेज आवाज में बज रहा था। जब पुलिस टीम मैरिज लॉन के नजदीक से गुजरी तो डीजे की आवाज सुनकर लॉन के अंदर गई। पुलिस ने डीजे सिस्टम और एक पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्यक्रम रात दस बजे के बाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और ध्वनि प्रदूषण के तहत दूल्हा अजय पुत्र रामनिवास उर्फ सावरिया, डीजे मालिक विजय व अजीत पुत्रगण शिवकुमार, अशोक बैंड मालिक सरताज पुत्र रजा हुसैन और शेरा मैरिज हाल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक वाहन को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed