फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Final notice to agency for not operating ABC Centre

Bareilly News: एबीसी सेंटर का संचालन न करने पर एजेंसी को अंतिम नोटिस

Thu, 23 Apr 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Final notice to agency for not operating ABC Centre
शहर में बेसहारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से संचालित होने वाला नसबंदी अभियान ठेकेदार की लापरवाही के कारण शुरू नहीं हो पाया है। अनुबंध के चार महीने बाद भी नसबंदी शुरू न करने पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यदायी संस्था ''''''''संतुलन जीव कल्याण फर्म'''''''' को अंतिम नोटिस जारी किया है। फर्म को एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ती कुत्तों की संख्या और उनके हमलों की शिकायतों के बीच नसबंदी अभियान को गति देने के लिए संतुलन जीव कल्याण फर्म को ठेका दिया गया था। लंबी अवधि बीतने के बावजूद फर्म ने अब तक धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं किया है। नगर निगम की ओर से पहले भी कई बार मौखिक और लिखित निर्देश दिए गए, लेकिन ठेकेदार ने नोटिस का जवाब देना तक उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि एजेंसी को अंतिम अवसर देते हुए नोटिस जारी किया गया है। यदि एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं मिले, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पार्षदों ने उठाए थे सवाल
बीते दिन हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने शहर में कुत्तों के बढ़ते आतंक पर सवाल उठाए थे। सपा पार्षदों ने महापौर से घेरा था, सवाल उठाए थे कि करोड़ों रुपये से बना एबीसी सेंटर का संचालन क्यों नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed