फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight while dancing on DJ in Pilibhit groom ran away from stage

UP: शादी से पहले दूल्हे की हरकत से उड़े सबके होश... समझा-बुझाकर कराई गईं रस्में, जानें क्या है मामला

Sun, 15 Dec 2024 05:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत/बिलसंडा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत/बिलसंडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Dec 2024 05:58 PM IST
सार

समझाकर बरातघर लाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन की जयमाल कराई गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Fight while dancing on DJ in Pilibhit groom ran away from stage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी समारोह में डीजे पर मारपीट होते देख दूल्हा स्टेज से उठकर चला गया। स्टेज पर दूल्हे को न देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। तलाश में दूल्हा आयोजन स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। समझाकर वापस लाने के बाद शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

विज्ञापन

शुक्रवार रात बिलसंडा कस्बे के एक बरातघर में शाहजहांपुर थाने के गांव निगोही से बरात आई थी। डीजे पर दोनों पक्षों के लोग डांस कर रहे थे। धक्का-मुक्की होने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद होते देख स्टेज पर बैठा दूल्हा वहां से चला गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को जैसे-तैसे शांत किया। इसके बाद लोगों की नजर जब स्टेज पर गई, तो दूल्हा वहां नजर नहीं आया। खोजबीन शुरू की गई। कई घंटे तलाश के बाद दूल्हा बरातघर से करीब दो किलोमीटर दूर एक कार में बैठा मिला।

विज्ञापन

समझाकर बरातघर लाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन की जयमाल कराई गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया शादी समारोह में मारपीट हुई थी। पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed