{"_id":"63f2db27a24a98a8970a9a55","slug":"fight-between-two-sides-in-wedding-ceremony-for-of-dowry-groom-absconded-bride-reach-police-station-bareilly-2023-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा हुआ फरार: शादी समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, थाने पहुंच गई दुल्हन, बोली- साहब उन्होंने निकाह से पहले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा हुआ फरार: शादी समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, थाने पहुंच गई दुल्हन, बोली- साहब उन्होंने निकाह से पहले...
Mon, 20 Feb 2023 08:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Feb 2023 08:07 AM IST
सार
बरेली में शादी समारोह में दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर दी। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने की वजह से दूल्हा शादी समारोह से फरार हो गया। दुल्हन ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर बरात में नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दूल्हा बरात लेकर फरार हो गया तो दुल्हन रिश्तेदारों के साथ थाने चली आई। देर रात दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
सीबीगंज के खना गौंटिया निवासी दुल्हन के माता-पिता नहीं हैं। युवती की शादी सैदपुर हाकिंस निवासी फल विक्रेता हबीब से तय की गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवती दुल्हन के जोड़े में अपने भाई गौस खां, बहन और एक समाजसेवी महिला के साथ किला थाने पहुंची।
वहां युवती के भाई ने बताया कि बहन की शादी तय करने से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च किया था। रविवार रात बरात किला थाना क्षेत्र की रजा कॉलोनी के बरातघर में आई थी। हबीब बरात लेकर आया। इसी दौरान वह और उसके परिजन पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।

शराब पीकर दूल्हे के दोस्तों ने शुरू की मारपीट
वह काफी देर तक हबीब खां व उसके परिजनों की मिन्नत करते रहे पर वह लोग नहीं माने। झगड़े के बीच खाना शुरू हो चुका था। तब हबीब के दोस्तों ने शराब पीकर विवाद कर दिया। भाई गौस खां ने बताया कि आरोपियों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की, इसमें उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

घटना के बाद दूल्हा हबीब बरात लेकर भाग गया। गौस खां ने पुलिस को बताया कि चार बहनों की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। उनकी एक और बहन की भी रविवार को बरात इसी बरातघर में आई थी। इस विवाद के बीच दूसरी बहन की विदा करके वह यहां आए हैं। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है।