{"_id":"619aa6af3119d05a2a327097","slug":"fifth-student-missing-suspected-of-kidnapping-bareilly-news-bly4668252113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं का छात्र लापता, अपहरण का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं का छात्र लापता, अपहरण का शक
विज्ञापन
लापता छात्र मोहित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकलौता बेटा है मोहित, पिता करते हैं स्कूल में चौकीदारी
बरेली। बारादरी की सनराइज कॉलोनी में रहने वाला 11 वर्षीय छात्र मोहित शुक्रवार शाम लापता हो गया। उसके पिता रामचंद्र ने थाना बारादरी में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामचंद्र ने बताया कि वह मूलरूप से नवाबगंज के गांव मिलक पिछौड़ा के रहने वाले हैं। शहर में वह सनराइज कॉलोनी स्थित जेबी कान्वेंट स्कूल में चौकीदार हैं और परिवार समेत वहीं रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी जनता देवी, 11 साल का बेटा मोहित और छह साल की बेटी कनक है। मोहित डोहरा के सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मोहित खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उन्होेंने हर जगह खोजने के बाद शनिवार को बारादरी पुलिस को सूचना दी, इसके बाद अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रामचंद्र ने कहा कि उनके इकलौते बेटे मोहित को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
जांच में सामने आई गोद लेने की बात
बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मोहित रामचंद्र का सगा बेटा नहीं है। रामचंद्र ने पीलीभीत के व्यक्ति से उसे गोद लिया था। पीलीभीत के व्यक्ति से बात हुई तो पता चला कि उसने बिहार की महिला से शादी की थी। वह बच्चे को साथ लेकर आई थी। उसे रामचंद्र ने गोद ले लिया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, यह भी पता चला है कि चार-पांच दिन से वह महिला यहीं थी और अपने बेटे को ले जाना चाहती थी। संभव है कि वही मोहित को ले गई हो, उसकी तलाश की जा रही है।