फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fiance sexually assaulted the girl after the engagement in bareilly

मंगेतर ने की हदें पार: युवती को ले गया मनाली-नैनीताल, होटल के कमरे में की ऐसी करतूत, टूट गए सारे सपने

Thu, 10 Aug 2023 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 06:43 PM IST
सार

सगाई के बाद मंगेतर ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में वह और उसके घरवाले दहेज में 10 लाख रुपये मांगने लगे। जब युवती के घरवालों ने मना किया तो शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Fiance sexually assaulted the girl after the engagement in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने मंगेतर पर सगाई के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के युवक से तय हुई थी। सगाई होने के बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और शादी नजदीक आते ही उसके परिजन व युवक दहेज की मांग करने लगे। बाद में मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इनकार कर दिया गया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से अप्रैल 2022 को तय हुई थी। 10 फरवरी 2023 को एक बरातघर में दोनों की सगाई हुई। सगाई में पिता ने काफी सामान दिया। बाद में युवक का उसके घर आना-जाना हो गया। युवक कई बार उसे मनाली, नैनीताल, मथुरा ले गया। वहां होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने कई बार किया दुष्कर्म 

आरोपी युवक बरेली स्थित अपने घर भी ले गया था। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। इसके लिए परिजनों ने एक होटल भी बुक कर लिया। बाद में युवक के पिता और मां ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed