फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   female constable missing without permission

Bareilly News: महिला दरोगा बिना अनुमति के लापता

Sun, 18 Jun 2023 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
female constable missing without permission
बरेली। दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने जा रहीं महिला दरोगा बिना अनुमति के लापता हो गई हैं। सीओ के आदेश कक्ष (ओआर) में भी वह नहीं पहुंचीं तो उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई है। उनके प्रेमी का भी पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ की मूलनिवासी व सुभाषनगर थाने की महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्यार इस कदर परवान चढ़ा है कि वह उससे शादी करने जा रही हैं। दरोगा की उम्र 50 वर्ष के करीब तो युवक करीब 30 साल का बताया जा रहा है। ज्यादा चर्चा दोनों के समुदाय को लेकर है।
विज्ञापन

दोनों ने अपने मौजूदा धर्म को कायम रखते हुए कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है और इसके लिए एसडीएम कोर्ट सह विवाह अधिकारी से अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार देर शाम से ही महिला दरोगा लापता हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। रात में सीओ टू ने सुभाषनगर थाने का ओआर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दरोगा के पास करीब दस विवेचना लंबित होने का रिकॉर्ड मिला, पर दरोगा की गैरमौजूदगी में इंस्पेक्टर से जवाब मांगा गया। इंस्पेक्टर ने बिना सूचना के जाना बताया तो मामले में अनुपस्थिति की सूचना दर्ज करा दी गई। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि दरोगा के निजी जीवन से विभाग को कोई मतलब नहीं है। हां, बिना अनुमति लापता होने पर जरूर उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।


पहले पुलिस का मुखबिर, फिर बना ड्राइवर
महिला दरोगा सालभर पहले बहेड़ी में एक पुलिस चौकी की इंचार्ज थीं। वहीं के युवक का थाने में आना-जाना था। बताते हैं कि उसकी पुलिसवालों से दोस्ती थी और मुखबिर के तौर पर वह पुलिस की मदद करता था। बहेड़ी थाने में उसे हाफिजजी के नाम से जाना जाता था। पुलिस को दबिश व निजी कामों के लिए वह टैक्सी मुहैया कराता था। महिला दरोगा से करीबी के बाद उसने टैक्सी चालक के तौर पर उन्हें लाने-ले जाने का काम किया। महिला दरोगा से नजदीकी बढ़ने पर उसने अपनी कार खरीद ली। उसका लकड़ी का कारोबार भी बताया जाता है। महिला दरोगा का बरेली तबादला होने के बाद ड्राइवर ने भी बांसमंडी में किराये पर कमरा ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से लिव इन में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed