फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fear of NGT not effecting penalty, dust mobs flying from the streets

जुर्माने का असर न एनजीटी का डर, सड़कों से उड़ते रहे धूल के गुबार

Thu, 22 Oct 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fear of NGT not effecting penalty, dust mobs flying from the streets
उड़ती धूल ने लोगों का जीना किया मुहाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जुर्माना पड़ने के बाद भी नहीं किया खुदी सड़कों पर छिड़काव

विज्ञापन
बरेली। ट्रंक सीवर लाइन की खुदाई से जहां शहर की सड़कें बर्बाद हो गई हैं, वहीं धूल के उड़ते गुबार से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें होने लगी हैं। धूल से बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर हाल ही में नगर आयुक्त ने जल निगम पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बाद भी अंधाधुंध खुदाई जारी है। बरेली कॉलेज के सामने धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज होते हुए कालीबाड़ी, पटेल चौक और चौपुला तक ट्रंक सीवर लाइन की खुदाई हो रही है। यहां सड़कों पर उड़ रही धूल से राहगीर और दुकानदार परेशान हैं। प्रदूषण बढ़ने पर नगर निगम ने हाल ही में सेतु और जल निगम पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना किया है। इसके बाद भी धूल उड़ने से रोकने के लिए निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। बरेली कॉलेज और श्यामगंज चौराहे पर उड़ रही धूल से दुकानदार परेशान हैं। बरेली कॉलेज के सामने चौराहे से मिट्टी हटवाकर रास्ता तो खोल दिया गया है लेकिन धूल से निजात दिलाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि एनजीटी के नियमों का पालन करते हुए काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed