फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father tried to kill daughter by acid attack in bareilly

खौफनाक: शादी के दो दिन बाद गला दबाकर बेटी को मारने की कोशिश, मुंह में डाला तेजाब, चेहरा जलाया

Wed, 26 Apr 2023 12:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 12:47 AM IST
सार

बरेली में शादी के दो दिन बाद विवाहित युवती को तेजाब पिलाकर मारने की कोशिश की गई। उसका चेहरा जला दिया गया। पुलिस ने घटना के आरोप में युवती के पिता और बहनोई को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Father tried to kill daughter by acid attack in bareilly
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शादी के बाद भी प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ी युवती को पिता समेत परिजनों ने मिलकर जान से मारने की कोशिश की। तेजाब मुंह में डालने के साथ शरीर पर फेंक दिया। 12 घंटे चली तफ्तीश में ऑनर किलिंग की कोशिश जैसी स्थिति साफ हो गई है। पुलिस ने युवती के पिता और बहनोई को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे से अगरास की ओर जाने वाली सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह छह बजे एक युवती आधे कपड़ों में घिसटती मिली। उसका शरीर तेजाब से झुलसा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई। मुंह में तेजाब होने से वह बोल नहीं पा रही थी। उसने कागज पर लिखकर नाम मुन्नी देवी और पता शाही थाना क्षेत्र का गांव दाढ़ा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पहले झूठ बोला 

पुलिस ने उसके पिता तोताराम को बुलाया तो उसने बताया कि बेटी की शादी 22 अप्रैल को बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में देवेंद्र से की थी। इससे पहले गांव के ही युवक अजय से बेटी के संबंध थे और दो बार उसके संग जा चुकी थी। वह शादी के बाद भी अजय के साथ जाने की जिद कर रही थी। वे वहां उसे समझाने गए थे तो वह दामाद देवेंद्र के मोबाइल से अजय से बात करती मिली। सोमवार रात नौ बजे वह लोग उसे समझाकर अपने घर लौट आए थे। पता नहीं कैसे बेटी यहां आ गई और किसने यह घटना कर दी।

इधर, शाम ढले पुलिस ने खुलासा कर दिया कि घटना युवती के पिता तोताराम, भाई प्रेमकुमार, बहनोई दिनेश ने मिलकर की है। युवती के दूसरे बहनोई छेदालाल के भी वारदात में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। पिता और बहनोई ने आरोप स्वीकार कर लिया है। भाई भी थाने में था पर उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने अभी नहीं दिखाई है। बुधवार को आरोपी जेल भेजे जाएंगे। पति देवेंद्र की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश की जा रही थी। समय रहते पुलिस टीमों ने साक्ष्य जुटाकर सही स्थिति पता कर ली। परिजनों ने ही घटना की है। युवती का बेहतर उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed