{"_id":"69cc3b6864c0b9109201675f","slug":"father-son-duo-arrested-for-manufacturing-smack-and-supplying-it-to-several-states-bareilly-news-c-4-bly1053-854920-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मैक बनाकर कई राज्यों में सप्लाई देने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मैक बनाकर कई राज्यों में सप्लाई देने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। स्मैक बनाकर कई राज्यों में सप्लाई करने वाले बदायूं निवासी पिता और उसके दो पुत्रों को एएनटीएफ और भमोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन व स्मैक बनाने का केमिकल बरामद किया है। भमोरा थाने में मामला दर्ज करने के बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एएनटीएफ बरेली यूनिट के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि टीम ने सोमवार रात बदायूं जिले के थाना बिनावर के गांव भगवानपुर निवासी परमानंद और उसके दो बेटों यशवीर व रविंद्र को भमोरा क्षेत्र में गिरफ्तार किया। तीनों से 1.750 ग्राम हेरोइन, 950 ग्राम स्मैक बनाने का केमिकल बरामद हुआ।
इनके पास से तीन मोबाइल फोन और 87,520 रुपये भी बरामद किए गए। बरामद हेरोइन और केमिकल कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। तीनों के खिलाफ भमोरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
-- -
पिता करते थे अफीम की खेती तो सीख लिया स्मैक बनाना
भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता लगा कि परमानंद के पिता के पास अफीम की खेती करने का लाइसेंस था। खेती के दौरान परमानंद अफीम से क्रूड और क्रूड से स्मैक बनाना सीख गया। वर्ष 2012 से स्मैक बनाकर बेचना शुरू किया तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और यूपी के क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई की। बरेली के तस्करों को भी बड़ी मात्रा में स्मैक बेची। इससे पहले भी परमानंद दिल्ली और बरेली में तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। परमानंद ने अपने पुत्र यशवीर और रविंद्र को भी अपने धंधे में शामिल कर लिया। तीनों हेरोइन की बड़ी खेप ले जा रहे थे, तभी एएनटीएफ टीम ने पकड़ लिया। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि तीनों लोग मादक पदार्थ की सप्लाई किन लोगों को करते थे, इसकी जांच की जा रही है।