{"_id":"6ae3b524577ed443eb04f2e2","slug":"farmers-crops-will-not-be-ruined-the-administration-has-had-a-drain-dug-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108361-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसानों की फसलें नहीं होगी बर्बाद, प्रशासन ने खोदवाया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसानों की फसलें नहीं होगी बर्बाद, प्रशासन ने खोदवाया नाला
विज्ञापन
नवाबगंज। दस सालों से बंद पड़े नाले को किसानों की मांग पर तहसील प्रशासन ने जेसीबी से खोदवाना शुरू कर दिया है। अब किसानों की फसलें जलभराव से खराब नहीं होगी।
विकासखंड नवाबगंज के हरदुआ गांव में जमीन पर राजस्व के अभिलेखों में नाला दर्ज है। लगभग दस सालों से नाला चोक पड़ा है। इससे किसानों की फसलें बारिश के दिनों में पानी का निकास न होने से खराब हो रही थी। किसानों की शिकायत पर राजस्व टीम ने पैमाइश कराकर नाला का सीमांकन कराया। उसके बाद जेसीबी मशीन मंगवाकर नाला को साफ करा दिया। नाला साफ होने की जानकारी मिलते ही किसानों ने तहसील प्रशासन का आभार जताया है।
राजस्व टीम के अनुसार, नाला लगभग 60 प्रतिशत तक खुद गया है। शुक्रवार को नाला पूरा साफ करा दिया जाएगा।
-- -- --
नाले की पैमाइश कराकर जेसीबी से खुदवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब किसानों की फसलें पानी से खराब नहीं होगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -सचिन यादव, एसडीएम