{"_id":"648a218d830b85f7340b6016","slug":"farmer-killed-in-land-dispute-in-shergarh-bareilly-news-c-4-bly1015-182788-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शेरगढ़ में जमीन के विवाद को लेकर किसान की हत्या, हमलावरों ने धारदार हथियार से काटी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शेरगढ़ में जमीन के विवाद को लेकर किसान की हत्या, हमलावरों ने धारदार हथियार से काटी गर्दन
Thu, 15 Jun 2023 02:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:41 PM IST
सार
किसान की हत्या की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित पक्ष से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इकराम खां का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में लाठी और कांता से हमला कर किसान की हत्या कर दी गई। दूसरे समुदाय से जुड़े हमलावर फरार हो गए हैं, जबकि एक आरोपी घायल हुआ है। घटना के बाद एसएसपी ने मौके पर जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पिपरिया गांव निवासी इकराम खां (45) ने सालभर पहले पूर्व प्रधान तेजराम से खेत खरीदा था। इससे सटे राजेश का खेत है। खेत खरीदने के बाद से ही इकराम और राजेश पक्ष में अनबन थी। महीनेभर पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि बुधवार शाम इकराम का बेटा रिजवान और भतीजा नाजिम खेत की सिंचाई करने गए थे। आरोप है कि राजेश पक्ष ने इन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गर्दन पर कांत से किया वार
रिजवान ने पिता इकराम को कॉल करके विवाद की सूचना दी। इकराम घर से खेत की ओर चले। चकरोड पर मजार के पास पहुंचते ही दूसरी दिशा से आए राजेश पक्ष ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों और कांते से वार किए गए। कांते से गर्दन पर भी गहरा घाव हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी पक्ष उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर में ही मौके पर पहुंचे इकराम के परिजनों ने उन्हें उठाया और सीधे भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इकराम को मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी
सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी घटनास्थल पर और सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह भोजीपुरा पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पक्ष फरार हो गया। सीओ ने बताया कि राजेश के भी सिर में काफी चोट है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर पुलिस कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें- UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी
सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी घटनास्थल पर और सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह भोजीपुरा पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पक्ष फरार हो गया। सीओ ने बताया कि राजेश के भी सिर में काफी चोट है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर पुलिस कार्रवाई करेगी।