फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer killed in land dispute in Shergarh Bareilly

Bareilly News: शेरगढ़ में जमीन के विवाद को लेकर किसान की हत्या, हमलावरों ने धारदार हथियार से काटी गर्दन

Thu, 15 Jun 2023 02:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

किसान की हत्या की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित पक्ष से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Farmer killed in land dispute in Shergarh Bareilly
इकराम खां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में लाठी और कांता से हमला कर किसान की हत्या कर दी गई। दूसरे समुदाय से जुड़े हमलावर फरार हो गए हैं, जबकि एक आरोपी घायल हुआ है। घटना के बाद एसएसपी ने मौके पर जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पिपरिया गांव निवासी इकराम खां (45) ने सालभर पहले पूर्व प्रधान तेजराम से खेत खरीदा था। इससे सटे राजेश का खेत है। खेत खरीदने के बाद से ही इकराम और राजेश पक्ष में अनबन थी। महीनेभर पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि बुधवार शाम इकराम का बेटा रिजवान और भतीजा नाजिम खेत की सिंचाई करने गए थे। आरोप है कि राजेश पक्ष ने इन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

गर्दन पर कांत से किया वार 

रिजवान ने पिता इकराम को कॉल करके विवाद की सूचना दी। इकराम घर से खेत की ओर चले। चकरोड पर मजार के पास पहुंचते ही दूसरी दिशा से आए राजेश पक्ष ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों और कांते से वार किए गए। कांते से गर्दन पर भी गहरा घाव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर में ही मौके पर पहुंचे इकराम के परिजनों ने उन्हें उठाया और सीधे भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इकराम को मृत घोषित कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें-  UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी

सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी घटनास्थल पर और सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह भोजीपुरा पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पक्ष फरार हो गया। सीओ ने बताया कि राजेश के भी सिर में काफी चोट है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed