फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer injured in bull attack dies

Bareilly News: सांड़ के हमले में घायल किसान की मौत

Mon, 22 Jul 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bull attack dies
बहेड़ी। कुछ दिनों पहले सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की ऋषिकेश के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायतपत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

आठ जुलाई को बंजरिया रोड पर बसे गांव गुरसौली निवासी किसान अहिबरन सिंह नारायन नगला की साप्ताहिक हाट से सब्जी खरीदने आए थे, जहां एक सांड़ के हमले में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और फिर बरेली में इलाज कराया। 12 जुलाई को घायल को भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, पर हालत में कोई सुधार न दिखने पर परिजन उसी दिन ऋषिकेश ले गए। यहां बीते शनिवार को इलाज के दौरान अहिबरन सिंह की सांसें थम गईं। मृतक के भाई बृजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया है। घटना के बाद से पूरा गांव स्तब्ध है। छुट्टा गोवंश के हमले से मौत की क्षेत्र में यह पहली घटना हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed