फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farewell to Maa Durga after 'Sindoor Khela'

Bareilly News: ''''सिंदूर खेला'''' के बाद मां दुर्गा को दी विदाई

Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Maa Durga after 'Sindoor Khela'
बरेली। नौ दिनों तक शक्ति की उपासना करने के बाद महिलाओं ने सिंदूर खेलने की रस्म के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग शोभायात्रा निकालकर रामगंगा तट पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धाप पर जमकर नृत्य किया। इसके साथ ही पूजा पंडाल स्थापित कर चल रहे उत्सव का विश्राम हो गया।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन में दुर्गा पूजा के अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत ‘सिंदूर उत्सव’ के साथ हुई। महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर लगाया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अगले वर्ष फिर से मां के आने की कामना की। ट्रकों व बसों के साथ जुलूस के रूप में जंक्शन से कचहरी, चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा होते हुए रामगंगा तट पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर ढाक, ढोल व नगाड़ों की आवाज से तट गूंज उठा। रामगंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन करने के बाद वापस मनोरंजन सदन आकर सभी ने शांति जल और आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी ध्रुव चटर्जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास राय चौधरी, मानस गोराई, सनत तरफदार, संजय दास, विशू राय चौधरी, चंचल डे का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बाग स्थित दुर्गाबाड़ी में भी रविवार को मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा का विश्राम हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विजय दशमी पूजा से की गई। इसके बाद सिंदूर खेला हुआ। अंत में शांति जल कार्यक्रम के बाद पूजा मंडप का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में अमन सरकार, कल्याण दास, देवाशीष दत्ता, शुजोय मुखर्जी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed