फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family reached to hear CM's complaint, left later

सीएम को फरियाद सुनाने पहुंचा परिवार हिरासत में, बाद में छोड़ा

Sat, 08 Aug 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family reached to hear CM's complaint, left later
सीएम से मिलने की जिद करने वाले व्यक्ति को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भूमि विवाद से परेशान सुभाषनगर की एक महिला समेत तीन लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे कमिश्नरी
विज्ञापन

हटाने की कोशिश पर पुलिस से नोकझोंक, इंस्पेक्टर से भी भिड़े

बरेली। भूमि विवाद में थाने - चौकी के चक्कर लगाकर थक चुके एक परिवार की महिला समेत तीन लोग शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना दुखड़ा सुनाने के इरादे से कमिश्नरी पहुंचे। सीएम की फ्लीट का समय हुआ तो पुलिस ने इस परिवार को हटाने की कोशिश की। लेकिन परिवार मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पर अड़ गया। पुलिस और परिवार के बीच नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही तीनों को छोड़ा गया।

सुभाषनगर के एक परिवार के दो पुरुष और एक महिला शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कमिश्नरी गेट पहुंच गए। तीनों वहां पास ही सड़क किनारे बैठ गए। कुछ ही देर में सीएम के आगमन का समय होने पर पुलिस ने उनसे वहां होने की वजह पूछी तो उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर वहां से हटाने की कोशिश की। लेकिन परिवार नहीं माना। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी न मानने पर परिवार को पुलिसकर्मियों ने परिवार को बल पूर्वक वहां से हटाना चाहा। इसे लेकर पुलिस और परिवार के बीच नोंकझोंक हो गई। परिवार और इंस्पेक्टर के बीच भी तकरार हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार को हिरासत में लिया और चौकी चौराहा पुलिस चौकी ले गई। यहां पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक जमीन का विवाद कई सालों से चल रहा है। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका। कोई उनकी मदद भी नहीं करता। थाने-चौकी व कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। हालांकि पुलिस ने परिवार के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। सीएम के जाने के बाद उन्हें समझाकर चौकी से ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed