फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   family reached the SSP office with the dead body of the youth and create ruckus in bareilly

Bareilly News: युवक की मौत के बाद शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिजन, बुखारा रोड पर भी किया हंगामा

Sun, 22 Dec 2024 09:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 09:18 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक वेदपाल को पांच महीने पहले कुछ लोगों ने इतना पीटा कि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को परिवार के लोग शव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन
family reached the SSP office with the dead body of the youth and create ruckus in bareilly
मृतक के परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के पांच महीने बाद युवक की मौत के मामले में दूसरा दिन भी हंगामा जारी रहा। परिजनों ने पहले बुखारा रोड पर जाम लगाने की कोशिश की और फिर शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। यहां आश्वासन पर वह शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। कैंट पुलिस ने अब हत्या की धारा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पांच महीने पहले बहाने से शादी समारोह में बुलाकर ले जाए गए हिंड़ौलिया भोलापुर गांव निवासी 35 वर्षीय वेदपाल को उसके करीबियों ने बेरहमी से पीटा था। घायल वेदपाल का तब से इलाज चल रहा था। शनिवार को वेदपाल की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले तो उन्होंने पहले बुखारा रोड पर पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। लापरवाही और दोषियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि यहां कैंट पुलिस पहुंच गई और उन्हें समझाकर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आश्वासन पर माने परिजन 
दोपहर के समय ये लोग शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। परिजनों ने कैंट थाना पुलिस पर लापरवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। अवकाश की वजह से यहां कोई अधिकारी नहीं था। हालांकि सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर कैंट इंस्पेक्टर से बात करके त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। दोपहर बाद परिजनों ने वेदपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कैंट इंस्पेक्टर ने दी सफाई
आरोप लगने पर कैंट इंस्पेक्टर राजेश यादव ने अधिकारियों को सफाई दी कि एक जुलाई को वेदपाल शराब की दुकान के पास घायल अवस्था में मिले थे। नौ जुलाई को उनकी पत्नी मोरश्री ने नन्हे आदि के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सामान्य धाराओं में दर्ज इस मामले में विवेचना दरोगा हरवीर सिंह कर रहे हैं। अब वेदपाल के पोस्टमार्टम में किडनी व फेफड़े की बीमारी और सेप्टिक से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद संबंधित धारा केस में बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed