फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   family members blocked the highway by placing the dead body of the farmer in Bareilly

Bareilly News: किसान की हत्या के मामले में भड़का आक्रोश, परिजनों ने शव रखकर हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 26 Dec 2024 08:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 08:56 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में किसान की हत्या के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखी थी। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
family members blocked the highway by placing the dead body of the farmer in Bareilly
मृतकों के परिजनों व लोगों को समझाते सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव वंड़िया खुर्द में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर किसान अहलकार की हत्या के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने शव को बदायूं स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। सीओ आशुतोष शिवम की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को हाईवे से हटाया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


किसान अहलकार को गांव के ही कुछ लोगों ने खेत की मेड़ के विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही अहलकार की मौत हो गई। रात में ही अहलकार के बेटे विवेक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों कालीचरण, वीरपाल, बसंत, राजवीर निवासी वंडिया खुर्द और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन




सीओ ने दिया आश्वासन 
परिजन हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अड़ गए। गुरुवार को बदायूं-तिलहर स्टेट हाईवे पर वंडिया गांव को जाने वाले मोड़ पर ट्रालियों को खड़ाकर शव को रखकर जाम लगा दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आश्वासन दिया तब जाकर शव को हाईवे हटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शाम चार बजे से पांच बजे तक एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों का कहना था कि उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस को लगाया जाए। वहीं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।

आरोपियों के घरों पर लटके ताले
पुलिस ने बताया कि नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों के घरों में ताले लटक रहे हैं। घर की महिलाएं भी आरोपियों के साथ घर से गायब हैं।

सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत गांव में पुलिस तैनात की गई है। परिजनों को समझाकर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed