फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fake police inspector big revealing 500 khaki pants and one thousand rupees bought badami shoes

फर्जी दरोगा का चौंकाने वाला खुलासा: 500 की खाकी पैंट और एक हजार में खरीदे बादामी जूते, 1500 रुपये में बना अफसर

Thu, 24 Jun 2021 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jun 2021 11:31 AM IST
सार

फर्जी दरोगा 19 जून की शाम सादा कपड़ों में डोहरा रोड पर नीली बत्ती लगी कार लेकर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के बहाने लोगों से वसूली कर रहा था। वहां उसने ढाबा मालिक मटरू और खोखा चलाने वाले रमेश से पांच-पांच सौ रुपये वसूल लिए थे।
 

विज्ञापन
fake police inspector big revealing 500 khaki pants and one thousand rupees bought badami shoes
फर्जी दरोगा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली में पकड़े गए फर्जी दरोगा लाखन सिंह को बिथरी पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में सामने आया कि फर्जी दरोगा बनने के लिए उसे महज 15 सौ रुपये खर्च करने पड़े। उसने 500 रुपये की खाकी पैंट और एक हजार रुपये के बादामी रंग के जूते खरीदकर वसूली शुरू कर दी। बुधवार को सैन्य अफसरों ने भी थाना कैंट पहुंचकर उससे लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड राजीव मौर्य की शिकायत पर बिथरी पुलिस ने मंगलवार को सनराइज कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी लाखन सिंह को गिरफ्तार किया था। वह मूलरूप से अलीगढ़ की तहसील अतरौली के गांव बनूपुरा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


उसके कब्जे से नोएडा से चोरी रक्षा मंत्रालय की प्लेट लगी ब्रेजा कार, पिस्टल और सेना का आईडी कार्ड बरामद हुआ था। वह 19 जून की शाम सादा कपड़ों में डोहरा रोड पर नीली बत्ती लगी कार लेकर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के बहाने लोगों से वसूली कर रहा था। वहां उसने ढाबा मालिक मटरू और खोखा चलाने वाले रमेश से पांच-पांच सौ रुपये वसूल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी अथॉरिटी लेटर और भर्ती पर भी जांच शुरू
लाखन सिंह की गिरफ्तारी की सूचना पर बुधवार को आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही सैन्य अफसरों ने थाना बिथरी चैनपुर पहुंचकर उससे लंबी पूछताछ की। इस दौरान सामने आया कि वह 17 जाट रेजिमेंट में तैनात था और वर्ष 2014 में मेरठ से रिटायर हुआ था। 

उसके कब्जे से एक फर्जी अथॉरिटी लेटर भी मिला है, इसमें कार को 17 जाट रेजिमेंट के कार्य में लगा हुआ बताया गया है। इसे लेकर जांच की जा रही है कि आखिर यह पत्र उसे किसने बनाकर दिया। उसके बारे में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को भी जानकारी दी गई है। साथ ही पुलिस उसकी भर्ती का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है कि उसमें भी तो कोई फर्जीवाड़ा नहीं है।

लाइसेंस पर तीन असलहे, पिस्टल, राइफल और दोनाली बंदूक
फर्जी दरोगा से बरामद कार नोएडा के कासिफ की है। यह कार वर्ष 2017 में नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी और वहां उसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। अब पुलिस कार मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा लाखन सिंह से दस कारतूसों समेत बरामद पिस्टल का लाइसेंस जम्मू कश्मीर से बनवाया गया है। इसे शस्त्र लाइसेंस के पोर्टल पर भी अपलोड कराया गया है, लेकिन फिर भी पुलिस ने वेरिफिकेशन के लिए जम्मू कश्मीर को ई-मेल भेजा है। इस पर तीन असलहे चढ़े मिले हैं, इनमें पिस्टल, राइफल और दोनाली बंदूक है।

कोई भी खरीदे पुलिस की वर्दी, नहीं कोई रोक
सिविल लाइंस में कई दुकानें ऐसी हैं, जहां पुलिस के चिह्न के अलावा, मोनोग्राम वाला मास्क, वर्दी, जूते-मोजे और बेल्ट समेत सारा सामान बिकता है। यहां से कोई भी सामान खरीदने के लिए न तो किसी अनुमति पत्र की जरूरत होती है और न ही पुलिस कभी ध्यान देती है कि यहां से कौन पुलिस का सामान खरीद रहा है। यहां पुलिस की वर्दी वाले मोजे 50-100 रुपये, वर्दी कपड़े की कीमत के अनुसार, चमड़े के ब्लैक और ब्राउन कलर के जूते एक से डेढ़ हजार रुपये में मिल जाते हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसी ही किसी दुकान से उसने पुलिस की वर्दी वाली पैंट और मास्क लेकर वसूली कर दी।

इन धाराओं में हुई कार्रवाई
फर्जी दरोगा पर आईपीसी की धारा 170 (फर्जी तरह से पद ग्रहण करना), 419 (फर्जी पद ग्रहण करने के बाद धोखा करना), 420 (धोखाधड़ी), 467 (फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करना), 468 (फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग करना), 471 (नकली की जानकारी होने के बावजूद असली बनने की कोशिश), 384 (जबरन वसूली), 411 (चोरी की संपत्ति बरामद होना) के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed