फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake engine oil factory caught in the fort

किला में पकड़ी गई नकली इंजन ऑयल की फैक्टरी

Sat, 17 Jul 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fake engine oil factory caught in the fort
पकड़ा गया नकली मोबिल ऑयल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पिता-पुत्र गिरफ्तार, 500 लीटर इंजन ऑयल बरामद
विज्ञापन

केस्ट्रॉल, हीरो जैसे नामचीन ब्रांड के रैपर, डिब्बे भी मिले

बरेली। किला के मोहल्ला कटघर में हसीन अख्तर और उसका बेटा वसीम घर में नकली इंजन ऑयल बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। पुलिस ने वहां छापा मारकर केस्ट्रॉल समेत विभिन्न नामचीन ब्रांड के पैक डिब्बों समेत करीब 500 लीटर ऑयल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार शाम सात बजे किला पुलिस को सूचना मिली कि कटघर मुहल्ले में हरी मस्जिद के पास एक घर में नकली इंजन ऑयल बनता है। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने एसआई ब्रजपाल, कांस्टेबल चमन सिंह, अनिल कुमार, नवीन, अमर और खुशबू के साथ छापा मारा। उस समय हसीन और उसका बेटा वसीम इंजन ऑयल को डिब्बों में भर रहे थे। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। मौके से केस्ट्रॉल, हीरो समेत कई ब्रांडेड कंपनियों के लेबल और ढक्कन मिले। पांच लीटर इंजन ऑयल की पैकिंग वाले 12 डिब्बेे, एक लीटर की पैकिंग में 19 डिब्बे हीरो कंपनी के लेबल लगे हुए बरामद हुए। फैक्टरी से भरे और खाली इंजन ऑयल के डिब्बे, मोजऑयल और आईएजोयू कंपनी के नकली लेबल, पांच कट्टे ग्रीस, कई कंपनियों के तीन हजार स्टीकर बारकोड, एक कट्टा ढक्कन, तीन ड्रम इंजन ऑयल, पैकिंग के लिए दो सौ गत्ते, पंप, पैकिंग मशीन, अख्तर लुब्रिकेंट के नाम की मुहर समेत काफी माल बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि फैक्टरी करीब चार साल से चल रही थी। दोनों पर कॉपीराइट एक्ट और ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को उन्हें जेल जाएगा।
विज्ञापन

जले इंजन ऑयल का भी करते थे इस्तेमाल

आरोपियों ने बताया कि वे दुकानों से जला हुआ इंजन ऑयल खरीदते थे और फिर उसे केमिकल मिलाकर साफ करते थे। इसके बाद उसमें रंग मिलाकर नए की तरह बनाकर डिब्बों में पैक करके बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लायर की हो रही तलाश

सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि नकली इंजन ऑयल बनाने वाले दोनों आरोपी पकड़े गए हैं। अब इस नकली इंजन ऑयल को बाजार में सप्लाई करने वाले उनके गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed