{"_id":"642bf95f44ef0290810d5e23","slug":"fake-candidates-caught-before-physical-test-for-itbp-recruitment-in-bareilly-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईटीबीपी भर्ती में दौड़ से पहले पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी, एक आरोपी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईटीबीपी भर्ती में दौड़ से पहले पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी, एक आरोपी नाबालिग
Tue, 04 Apr 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:48 PM IST
सार
बरेली में आईटीबीपी भर्ती प्रक्रिया के दौरान दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। इनके पास से फर्जी दस्तावेज मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी रितेश कुमार मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आईटीबीपी भर्ती के लिए मंगलवार को दौड़ प्रक्रिया से पहले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र चेक किए जा रहे थे। इस दौरान आईटीबीपी के इंस्पेक्टर गंगा सिंह ने एक जैसे एडमिट कार्ड पर फोटो का अंतर पाए जाने पर दो अभ्यर्थियों को पकड़कर कैंट थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
आरोपियों में एक युवक का नाम रितेश कुमार मौर्य है, जबकि दूसरा नाबालिग है। दोनों संत रविदास नगर भदोही जिले के निवासी हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि दोनों आरोपी दूसरे की जगह शारीरिक परीक्षा देने आए थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन