फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faces lit up after receiving housing approval letter

Bareilly News: आवास स्वीकृति पत्र पाकर खिले चेहरे

Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up after receiving housing approval letter
नवाबगंज/फरीदपुर/ मीरगंज। दैवीय आपदा पीड़ित और दिव्यांगजनों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त की धनराशि खाते में पहुंचने के बाद मंगलवार को आवास स्वीकृति पत्र भेंट किए गए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति पत्र सौंपे। आवास का प्रमाणपत्र हाथ में पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

नवाबगंज के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 87 और भदपुरा ब्लॉक में 77 लाभार्थियों को विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. आशुतोष गंगवार और ब्लाॅक प्रमुख के पति रवि शंकर गंगवार ने प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की मंशा है कि कोई भी बिना छत के न रहे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य, भगवानदाय, रनजीत सिंह, मुकेश रस्तोगी, नाजिम अली, नितेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरीदपुर में 30 और कुआंडांडा ब्लॉक में 48 लाभार्थियों का आवास स्वीकृत हुआ है। यहां फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल और ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। शेरगढ़ में भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने 41 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पोषण माह के तहत निकाली गई रैली को भी हरी झंडी दिखाई। एडीओ पंचायत राजीव, प्यारेलाल यदुवंशी, संजीव चौधरी, केपी गंगवार, ओमवीर सिंह गंगवार, प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे। रामनगर ब्लॉक में 122 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मझगवां ब्लाॅक प्रमुख यशवंत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरगंज ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने स्वीकृति पत्र का वितरण किया। फतेहगंज फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक सभागार में विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने 12 दिव्यांगजनों को आवास स्वीकृति पत्र दिए। सत्येन्द्र सिंह, बीडीओ अशीष पाल, सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा, सीडीपीओ राखी गुप्ता, एडीओ पंचयात सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed