{"_id":"69eabdd6ca94115c8002c114","slug":"experts-emphasize-on-mathematics-and-skill-development-for-better-career-options-bareilly-news-c-4-bly1053-870701-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कॅरिअर के बेहतर विकल्पों के लिए विशेषज्ञों ने गणित और कौशल विकास पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कॅरिअर के बेहतर विकल्पों के लिए विशेषज्ञों ने गणित और कौशल विकास पर दिया जोर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों को कॅरिअर के बेहतर विकल्पों के प्रति जागरूक किया है। राजकीय हाईस्कूल ताल गौटिया (क्यारा) के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य ने विद्यार्थियों को पीसीएम (भौतिकी, रसायन, गणित) ग्रुप चुनने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन की समस्याओं को सुलझाने का एक दृष्टिकोण है। डॉ. मौर्य के अनुसार, गणित लेने वाले छात्र केवल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं रहते। उनके लिए तकनीकी, वैज्ञानिक, कंप्यूटर आदि क्षेत्रों के द्वार खुल जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनको अतिरिक्त लाभ मिलता है।
राजकीय हाईस्कूल दलपतपुर की प्रधानाचार्य अनीता सक्सेना ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छात्र के हाथों में किसी हुनर का होना अनिवार्य है। व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संवाद
विद्यार्थियों के लिए सुझाव
- अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर ही विषयों का चुनाव करें।
- तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं।
- बोर्ड परीक्षा के अंक पहली सीढ़ी हैं, असली सफलता निरंतर अभ्यास और ठोस योजना से मिलेगी।