फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ex mla Death in Khiri

पूर्व विधायक की मौत का मामला: सीओ पर रिपोर्ट और गिरफ्तारी को लेकर अड़े परिवारीजन, आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार

Tue, 08 Sep 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
ex mla Death in Khiri
पलियाकलां (लखीमपुरखीरी) के गांव त्रिकोलिया में अंतिम संस्कार से पहले सम्मान प्रदर्शित करते नेता - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना का सोमवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र संजीव कुमार मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इससे पहले परिजन ने हटाए गए सीओ कुलदीप कुकरेती पर भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अफसरों के समझाने-बुझाने के बाद भी जब वह नहीं माने तो काफी जद्दोजहद के बाद डीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर बात बनी। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य दलों के नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में रविवार को दो बार निर्दलीय और एक बार सपा से विधायक रहे निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में परिजन और समर्थकों का आक्रोश सोमवार को भी देखने को मिला। पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात करीब दो बजे शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गई। परिजन ने सीओ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही, जिससे माहौल गरमानेे लगा। इस बीच सोमवार को कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, क्षेत्रीय भाजपा विधायक रोमी साहनी सहित अन्य दलीय नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। गांव में भीड़ बढ़ती देख अधिकारी पूर्व विधायक के परिजन को समझाने में जुट गए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत की बात सामने आई है। इस पर पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा बिफर गए और इसे एक साजिश करार देते हुए अपनी मांग पर अडिग रहे। सोमवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिवार वाले शांत हुए। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी, सपा, कांग्रेस, बसपा नेताओं की मौजूदगी में गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार किया गया, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed