{"_id":"5f04cb308ebc3e43192035af","slug":"even-after-giving-the-sample-the-women-railway-workers-kept-coming-to-office-stirred-bareilly-news-bly4119011171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल देने के बाद भी महिला रेल कर्मी आती रही ऑफिस, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल देने के बाद भी महिला रेल कर्मी आती रही ऑफिस, हड़कंप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस किया बंद, महिला कर्मी को एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, 18 कर्मचारी होम क्वारंटीन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के पर्सनल सेक्शन ऑफिस की एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने के बावजूद ऑफिस आती रही। अब जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो ऑफिस में हड़कंप मच गया। महिला को एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ऑफिस के 18 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
पर्सनल सेक्शन में चतुर्थ श्रेणी महिला को कई दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। मकान मालिक के कहने पर वह शनिवार को तीन सौ बेड अस्पताल में टेस्ट कराने गई। उसने डॉक्टर को यह नहीं बताया कि वह रेल कर्मचारी है। सैंपल देने के बाद भी वह ऑफिस आती रही। सोमवार को भी महिला कर्मी ऑफिस आई और अपना काम करती रही। शाम को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो ऑफिस में हड़कंप मच गया। ऑफिस तुरंत ही बंद कर दिया गया। रात में ही संक्रमित महिला कर्मचारी को एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मंगलवार को ऑफिस सैनिटाइज कराया गया। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ऑफिस के 18 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।