{"_id":"63375077eeba9c220938d156","slug":"eve-teasing-with-bjp-leader-nawabganj-news-bly499368064","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की महिला नेता से पूर्व प्रधान ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की महिला नेता से पूर्व प्रधान ने की छेड़छाड़
सार
नवाबगंज इलाके में रहने वाली भाजपा की महिला नेता ने पूर्व प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पूर्व प्रधान ने उसके ऊपर तमंचा टेक दिया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाफिजगंज। नवाबगंज इलाके में रहने वाली भाजपा की महिला नेता ने पूर्व प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पूर्व प्रधान ने भी अफसरों से शिकायत की है, जिसमें उसने राजनीतिक रंजिश में झूठी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा की महिला नेता के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह हाफिजगंज के एक गांव से दावत खाकर स्कूटी से नवाबगंज लौट रही थी। हाफिजगंज मोड़ पर बाइक से एक साथी के साथ आए पूर्व प्रधान अकील अहमद उर्फ राणा ने स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। पूर्व प्रधान ने उसके ऊपर तमंचा टेक दिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। तभी एक कार वहां से गुजरी तो आरोपी
धमकी देते हुए चले गए। महिला नेता की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात हाफिजगंज थाने में पूर्व प्रधान अकील अहमद समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधर पूर्व प्रधान अकील अहमद का कहना है कि उनके भाई की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। उनके खिलाफ राजनीतिक रंजिश में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी की है।
हाफिजगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि महिला नेता की तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी न होने विहिप ने थाना घेरा
फरीदपुर। छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी की कई दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने फरीदपुर थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
फरीदपुर में रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा के साथ कोचिंग आते-जाते समय मोहल्ला भूरेखां गौंटिया का बिलाल छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। मामले की जानकारी परिजन को हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करना तो दूर उन्हें न तो एफआईआर की कॉपी दी है और न ही छात्रा के बयान दर्ज कराए हैं। खुलेआम घूम रहा आरोपी पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनवा रहा। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। कहा- अगर दो दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद फरीदपुर पुलिस छात्रा को मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराने लेकर गई।