फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entrepreneurs honored with Chamber Excellence Awards, feet kept dancing to the music

Bareilly News: चैंबर एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजे गए उद्यमी, संगीत पर थिरकते रहे कदम

Mon, 25 May 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs honored with Chamber Excellence Awards, feet kept dancing to the music
बरेली। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की 61वीं वार्षिक आम सभा और चैंबर एक्सीलेंस अवार्ड-2026 का आयोजन रविवार को एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उद्यमियों को औद्योगिक विकास के सुझाव दिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजीव सिंघल ने व्यापार व उद्योगों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया। सरकारी विभागों के समन्वय से जल्द सेमिनार आयोजन की बात कही, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। पूर्व कोषाध्यक्ष शेखर अग्रवाल ने बीते वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। सचिव अल्पित अग्रवाल ने संस्था की ओर से कराए गए सेमिनार, ऑनलाइन सभाएं, होली-दिवाली समारोह, क्रिकेट मैच, रक्तदान शिविर आदि की जानकारी दी। फिर नवनियुक्त सचिव शरद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने पदभार संभाला। दोनों पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि देव मूर्ति और आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने संस्था के 60 वर्षों के योगदान को रेखांकित किया। स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। यहां पूर्व अध्यक्ष किशोर कटरू, डॉ. केशव अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, अजय शुक्ला, विमल रिवाड़ी व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला चैंबर एक्सीलेंस अवार्ड-2026
अल्पित अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल (ऑटोमोबाइल), अभिनव कटरू (ऑटोमोबाइल, फाइनेंस), अभय जसोरिया (सौर प्रणाली एकीकरण), रवि अग्रवाल (स्वास्थ्य एवं सौंदर्य उत्पाद), आदित्य मूर्ति (शिक्षा, सांस्कृतिक कार्य), डॉ. महेंद्र सिंह बासु (प्राकृतिक स्वास्थ्य सेवा), भावेश अग्रवाल (भवन निर्माण, ज्वेलरी), शेखर अग्रवाल (मिनरल वाटर), ललेश सक्सेना (राष्ट्रीय रक्षा प्रणाली), संदीप झावर (अर्बन हाट), गिरीश ओबेरॉय (होटल व्यवसाय) को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed