फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entrepreneurs get exemption in electricity surcharge and interest

उद्यमियों को मिले बिजली सरचार्ज और ब्याज में छूट

Wed, 07 Jul 2021 01:03 AM IST
बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 07 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs get exemption in electricity surcharge and interest
demo photo - फोटो : DEMO Pics

आईआईए पदाधिकारियों ने कहा- तीस फीसदी ही रह गए उद्योग, कोरोना के कारण अब भी बाजार अस्थिर

विज्ञापन
बरेली। कोरोना की वजह से प्रभावित हुए उद्योग अब तक पटरी पर नहीं लौट सके हैं। उद्यमियों का कहना है कि कोरोना से पहले बरेली में उद्योगों का करीब पांच सौ करोड़ का टर्न ओवर था जो बाजार की अस्थिरता के कारण अब बमुश्किल दो सौ करोड़ ही रह गया है। कोरोना की दो लहरों ने उद्योगों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है और अब तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है लिहाजा बाजार का भविष्य अनिश्चित है। जब तक देश के लोगों को यह भरोसा नहीं मिलेगा कि वे सुरक्षित हैं, तब तक बाजार गति नहीं पकड़ पाएगा।

सरकार से बैंकों के ब्याज और बिजली के सरचार्ज में छूट की उम्मीद करते हैं। सिर्फ इतने भर से तमाम छोटे-बड़े उद्यमियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। कोरोना के बाद बाजार तीस फीसदी रह गया है। इस समय बिजली की भी दिक्कत बढ़ रही है। बिजली सही मिलती रहे और ट्रिपिंग न हो तो उद्योगों के लिए ठीक रहेगा। उद्योगों का सही तरह से चलना बहुत जरूरी है। -नीरज गोयल, चेयरमैन आईआईए

विज्ञापन

कोरोना काल में लघु और अति लघु इकाइयां काफी प्रभावित हुई हैं। स्टाफ को व्यवस्थित करने में परेशानी होती है। होटल इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। इन्हें राहत मिलनी चाहिए। सरकार को ऐसे सभी सेक्टरों को सहारा देने की जरूरत है। जिन सेक्टरों में दिक्कत ज्यादा हैं, वहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कई निजी स्कूल इस कोरोना में बंद हो गए हैं। - दिनेश गोयल, राष्ट्रीय महासचिव आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से रियायत की उम्मीद है। यह कह सकते हैं कि पैकेज तो मिला लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिल पाया। कारण बार-बार लॉकडाउन लगने और लॉकडाउन की आशंका से बाजार पर बहुत असर पड़ा है। स्पष्टता हो तो बाजार चल निकलेगा। ब्याज को कम करना चाहिए तभी उद्योग पटरी पर लौटेंगे। -तनुज भसीन, चैप्टर सेक्रेट्री

जब पैसा खर्च होता है तो अर्थव्यवस्था बढ़ती है। कोरोना काल में लोगों की खर्च करने की क्षमता घटी है। बाजार में मांग की कमी है। तीसरी लहर की आशंका से लोगों ने बचत शुरू कर दी है। जब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से देश को यह आश्वासन नहीं मिलेगा कि हम सुरक्षित हैं, तब तक बाजार में पुरानी रौनक नहीं लौट सकती है। - सुरेश सुंदरानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed