फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Enthralling performance at the ground level in the Internet era'

‘इंटरनेट के युग में जमीनी स्तर पर कार्यों का प्रदर्शन उत्साहजनक’

Mon, 10 Feb 2020 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Enthralling performance at the ground level in the Internet era'
प्रतियोगिताओं के विजेता को सम्मानित करते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आज जहां प्रतियोगिताएं और सेमीनार तक इंटरनेट पर आयोजित किए जा रहे हैं, ऐसे में कैडेट्स द्वारा जमीनी स्तर पर किया जाने वाला कार्य सराहनीय है। इस तरह के कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है। यह बातें बरेली कॉलेज में 23वें अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स एवं रेजर्स समागम 2020 समारोह के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज मेें 23वें अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स एवं रेजर्स समागम 2020 समारोह के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें टीम काउंसिलिंग, कैंपिंग, प्ले रोज आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कैडेट्स ने सालभर जो काम किया और स्किल ओरामा के माध्यम से प्रदर्शित किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरेली के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. रजनी अग्रवाल सचिव बोर्ड ऑफ कंट्रोल बरेली, प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने रोवर्स रेंजर्स द्वारा प्रदर्शित कार्यों का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि ने रोवर्स रेंजर्स लीडर टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. नीरजा अस्थाना, संयोजिका एवं रेंजर लीडर ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम गुप्ता ने किया। समारोह में कामिनी श्रीवास्तव, स्काउट गाइड कमिश्नर सितारा देवी, डॉ. पूर्णिमा अनिल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed