फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   English is easy... History, Geography and Mathematics spoiled the economics of marks

Bareilly News: अंग्रेजी आसान...इतिहास, भूगोल और गणित ने बिगाड़ा अंकों का अर्थशास्त्र

Mon, 14 Apr 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
English is easy... History, Geography and Mathematics spoiled the economics of marks
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित की गई। सीडीएस की परीक्षा के लिए 2469 व एनडीए के लिए 5468 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे।
विज्ञापन

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि अंग्रेजी के प्रश्न तो सामान्य रहे मगर इतिहास व भूगोल ने परेशान किया। विद्यार्थियों को गणित के प्रश्नों को हल करने में भी समय लगा। एक अभ्यर्थी ने बताया कि सामान्य ज्ञान के पेपर में इतिहास, भूगोल और इकोनॉमिक्स के कई सवाल उलझाऊ थे।
विज्ञापन


सीडीएस की परीक्षा के लिए बनाए गए छह केंद्रों में पंजीकृत 2469 में से पहली पाली में 1443, दूसरी में 1441 व तीसरी में 710 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एनडीए के लिए जिले में बनाए गए 13 केंद्रों में पंजीकृत 5468 में से पहली पाली में 4032 व दूसरी में 4007 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पीलीभीत के रोहित ने बताया कि परीक्षा में गणित के सवालों ने उलझाया। कुछ प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय लगा। इतिहास के कई सवाल भी कठिन थे।
बरेली के हेमंत कुमार ने बताया कि विज्ञान के सवाल आसान थे। इतिहास और जीव विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई। ओवरऑल पेपर अच्छा रहा।



कासगंज के अभिषेक ने बताया कि इतिहास के सवालों को समझने में समय लगा। इस वजह से समय प्रबंधन में कठिनाई हुई। कई प्रश्न छूट भी गए।



फरुर्खाबाद के श्रवण कुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान के खंड में कुछ सवाल छूट गए। गणित के सवाल भी उलझाऊ थे। अंग्रेजी के प्रश्न सामान्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed