{"_id":"5ea9d1938ebc3e90586e6020","slug":"energy-minister-alerts-industries-starting-are-not-facing-electricity-crisis-bareilly-news-bly4042140143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री ने किया अलर्ट.. शुरू हो रहे उद्योगों को न झेलना पड़े बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री ने किया अलर्ट.. शुरू हो रहे उद्योगों को न झेलना पड़े बिजली संकट
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कांफ्रेंस कर बरेली मंडल के अधिकारियों के साथ की समीक्षा, जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
विज्ञापन
बन चुके उपकेंद्र लोकार्पण की औपचारिकता के बगैर शुरू कराए जाएंगे
बरेली। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को प्रदेश में शुरू हो रही औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध ढंग से बिजली सप्लाई देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्पादन के रफ्तार पकड़ने के साथ बिजली खपत भी बढ़ेगी लिहाजा अभी से लोड बैलेंस कर लिया जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाकर सुनिश्चित किया जाए कि लॉकडाउन में कृषि कार्य प्रभावित न हों।
ऊर्जा मंत्री बुधवार को शक्तिभवन से बरेली और अयोध्या मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेेंसिग के जरिये लॉकडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कांफ्रेंस में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के कई सांसद, मंत्री और विधायकों के साथ जेई स्तर तक के सभी इंजीनियर शामिल रहे। कई जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान कुछ समस्याएं रखते हुए सुझाव भी दिए जिन पर ऊर्जा मंत्री ने एक सप्ताह में कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपूर्ति संबंधी समस्याओं के तुरंत निस्तारण के लिए क्षेत्रवार गैंग व्यवस्था की निगरानी करें। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी कटाई का सीजन चल रहा है। जहां तार लटके हैं या आग से फसल के नुकसान की आशंका है, वहां पर नियमित पेट्रोलिंग हो। उन्होंने कहा कि जिन उपकेंद्रों पर काम चल रहा है वहां काम तेज कराया जाए। जिन उपकेंद्रों का काम पूरा हो चुका है उन्हें लोकार्पण की औपचारिकता के बगैर तत्काल शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस में अधिकारियों को स्थानीय शिकायतों को गंभीरता से लेने, ट्रांसफार्मर फुंकने या खराब होेने पर तत्काल बदलवाने, क्रिटिकल क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने ऊर्जा विभाग के कोरोना वारियर्स की प्रशंसा करते हुए संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान समय से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बन चुके उपकेंद्र लोकार्पण की औपचारिकता के बगैर शुरू कराए जाएंगे बरेली। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को प्रदेश में शुरू हो रही औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध ढंग से बिजली सप्लाई देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्पादन के रफ्तार पकड़ने के साथ बिजली खपत भी बढ़ेगी लिहाजा अभी से लोड बैलेंस कर लिया जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाकर सुनिश्चित किया जाए कि लॉकडाउन में कृषि कार्य प्रभावित न हों।