{"_id":"68d3768a82fd772434092a12","slug":"empowered-women-gain-confidence-after-getting-learning-license-in-bareilly-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सशक्त महिलाओं की उड़ान, लर्निंग लाइसेंस पाकर बढ़ा आत्मविश्वास, अमर उजाला कार्यालय में लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सशक्त महिलाओं की उड़ान, लर्निंग लाइसेंस पाकर बढ़ा आत्मविश्वास, अमर उजाला कार्यालय में लगा शिविर
Wed, 24 Sep 2025 10:19 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:19 AM IST
सार
बरेली के अमर उजाला कार्यालय परिसर में दूसरी बार महिलाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाया गया। इसमें 67 महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया। 23 ने परीक्षा पास कर अपना लाइसेंस बनवाया।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में बनाए गए लर्निंग लाइसेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के अमर उजाला कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित शिविर में 67 महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया। इसमें 47 की फीस जमा की गई और 23 ने परीक्षा पास कर अपना लाइसेंस बनवाया। इस दौरान सर्वर की भी समस्या रही। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने सभी लाइसेंस लेने वालों को जागरूक करते हुए फेसलैस की जानकारी दी।
विज्ञापन
14 सितंबर को कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन हुआ था। इसमें 439 महिलाओं और युवतियों ने पंजीकरण कराने के बाद टोकन लिया था। इसके बाद अधिक पंजीकरण होने पर कार्यालय परिसर में ही दूसरी बार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 नंबर तक के टोकन वाले जिनकी फीस जमा हो चुकी थी और जिनके पास टोकन थे, उनको मंगलवार को बुलाया गया था।
विज्ञापन
कुल 31 महिलाओं और युवतियों ने दिया टेस्ट
कार्यालय परिसर में 100 नंबर के टोकन वालों में से 67 महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया। इसमें करीब 47 महिलाओं की फीस जमा की गई और पिछले शिविर में फीस जमा करने वाले 20 आवेदक टेस्ट देने के लिए केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान कुल 31 महिलाओं और युवतियों ने टेस्ट दिया। इसमें 23 ने परीक्षा पास कर अपना लाइसेंस बनवाया।
विज्ञापन
इसके अलावा चार ने टेस्ट पास किया, लेकिन तकनीकी परेशानी के चलते उनका अप्रूवल आरटीओ कार्यालय से भेज दिया गया। वहीं सात महिलाएं परीक्षा में सफल नहीं हो सकी। उन्हें जल्द दोबारा मौका दिया जाएगा। बाकी बचे टोकन संख्या के आधार पर कैंप की तारीख बताई जाएगी।
फेसलैस लर्निंग लाइसेंस की सुविधा जनता के लिए
शिविर में आरटीओ प्रणव झा ने बताया कि फेसलैस लर्निंग लाइसेंस की सुविधा जनता के लिए है। इससे पारदर्शिता आएगी। इसको दलाली का पेशा न बनने दें। उन्होंने घर बैठे लाइसेंस बनाने की सुविधा की भी जानकारी देते हुए कहा कि इसे आगे बढ़ाएं, जिससे पड़ोसी वगैरह परेशान न हो।
बड़ा अच्छा अनुभव रहा
दीक्षा यादव ने कहा कि 14 फरवरी को मेरा पंजीकरण हुआ था, उस दिन काफी भीड़ थी। फीस तो कटी थी, लेकिन परीक्षा नहीं हो पाई थी। मंगलवार को परीक्षा पास कर लाइसेंस धारक बन गई हूं, बड़ा अच्छा अनुभव है। अंशु यादव ने कहा कि पहले लगा लाइसेंस कैसे बनेगा, लेकिन यह पहले से ही बहुत आसान था और अमर उजाला ने हमें प्लेटफार्म देकर बहुत अधिक सुविधा दे दी। इसके लिए धन्यवाद।