फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electrification on satelite overbridge

सेटेलाइट ओवरब्रिज पर लग गए स्ट्रीट पोल, जल्द दौड़ेगा ट्रैफिक

Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
electrification on satelite overbridge
सेटेलाईट पुल पर लगने लगे बिजली के पोल
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर पर लाइटिंग के लिए शुक्रवार को पोल लगा दिए गए हैं। एचटी लाइन ऊंची करने के लिए लगाए गए मोनोपोल पर लाइन खींचने का काम भी शुरू हो गया है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में फ्लाईओवर पर ट्रैफिक चालू हो जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर पर सेतु निगम ने शुक्रवार रात प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल लगाने का काम पूरा कर लिया। इन खंभों से सिर्फ फ्लाईओवर के ऊपर ही रोशनी नहीं रहेगी बल्कि सर्विस रोड पर भी उजाला रहेगा। एक ही पोल पर दो लाइटों को लगाया गया है, सर्विस रोड पर रोशनी के लिए लाइट पोल के बीच में लगाई गई है। उधर, मोनोपोल पर भी हाईटेंशन बिजली लाइन खींचने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि फ्लाईओवर पर रंगाई-पुताई का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ नीचे के हिस्से में पुताई का थोड़ा सा काम बचा है। प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल लग गए हैं। एचटी लाइन भी खींची जा रही है। एक सप्ताह के अंदर तारकोल सड़क के निर्माण का काम शुरू कर देंगे। इसी माह फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सेतु निगम को वर्ष 2019 में पुल का निर्माण पूरा करना था, लेकिन बजट मिलने में देरी होने के कारण करीब आठ माह से फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन शिफ्ट नहीं हो पा रही थी। इस कारण प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी हुई। दिसंबर 2020 के अंत तक पावर कॉरपोरेशन को बजट भी मिल गया था। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने काम में देरी की। अब जाकर लाइन शिफ्ट होना शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed